फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mother of four children committed suicide, also leaves suicide note

चार बच्चों की मां ने लगाया फंदा, सुसाइड नोट में ये लिखा

Sat, 30 May 2020 04:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 May 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
Mother of four children committed suicide, also leaves suicide note
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के कांगड़ा जिले के खनियारा में एक महिला ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी है। महिला ने सुसाइड नोट भी लिखा है। इसमें अपनी तीन बेटियों को छोटे भाई का ध्यान रखने और खुश रहने के बारे में लिखा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार धर्मशाला के साथ लगते खनियारा गांव में एक नेपाली मूल की चार बच्चों की मां ने फंदा लगा लिया। महिला अपने बच्चों के साथ किराये के कमरे में रहती थी। उसका पति कुल्लू में किसी ढाबे में काम करता है।

विज्ञापन


महिला खनियारा में किसी के घर में काम कर बच्चों की देखभाल करती थी। लॉकडाउन के चलते पति कुल्लू में ही है। शनिवार सुबह महिला का शव घर के साथ पेड़ से लटका मिला। महिला की पहचान नेपाली मूल की शीला देवी (47) पति कालू राम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल धर्मशाला भेज दिया है। महिला अपने पीछे तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गई है। बेटा आठ साल का है। उधर, सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। महिला के पति को सूचना देकर बुला लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed