फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Manav Bharti University accused of granting MA degree without recognition, case filed

मानव भारती विवि पर बिना मान्यता एमए डिग्री देने का आरोप, केस दर्ज

Fri, 06 Mar 2020 10:24 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 06 Mar 2020 10:24 AM IST
विज्ञापन
Manav Bharti University accused of granting MA degree without recognition, case filed
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के सोलन जिले के पुलिस थाना धर्मपुर में मानव भारती विश्वविद्यालय कुमारहट्टी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। हरियाणा के चरखी दादरी की रहने वाली ममता ने आरोप लगाया कि उसने विश्वविद्यालय से मनोविज्ञान में एमए किया, लेकिन विवि प्रशासन ने अब इस विषय को नहीं पढ़ाने की जानकारी दी है। ममता का आरोप है कि जब यह विषय विवि के पास था ही नहीं तो उसे दाखिला देकर कोर्स पूरा करने के बाद डिग्री कैसे दे दी। 

विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया है कि उन्होंने 50 हजार रुपये फीस भरकर दाखिला लिया। कोर्स पूरा करने के बाद डिग्री पाकर उन्होंने नौकरी पाई, लेकिन बार-बार शिकायत होने पर जब मामले की जांच शुरू हुई तो विवि ने उक्त विषय में डिग्री करवाने से इंकार कर दिया। उन्होंने एसपी सोलन को इसकी शिकायत भेजी। पीड़िता ने डिग्री मिलने के बाद अपना शिकायत पत्र डाक से पुलिस थाना धर्मपुर भी भेजा, जिसके आधार पर विश्वविद्यालय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक परवाणू योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed