{"_id":"5e9855168ebc3e774252e287","slug":"himachal-police-constable-arrested-with-chitta-in-ghumarwin-in-bilaspur-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथी रिजर्व बटालियन के कांस्टेबल से पकड़ा चिट्टा, तीन को हिरासत में लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चौथी रिजर्व बटालियन के कांस्टेबल से पकड़ा चिट्टा, तीन को हिरासत में लिया
Thu, 16 Apr 2020 06:23 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, घुमारवीं (बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 16 Apr 2020 06:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल पुलिस की चौथी रिजर्व बटालियन के एक कांस्टेबल को नशीला पदार्थ चिट्टे के साथ हिरासत में लिया गया है। घुमारवीं पुलिस ने भगेड़ के समीप हाईवे पर यह कार्रवाई की। पुलिस का दावा है कि मौके पर कार्रवाई के दौरान बरामद चिट्टा आरोपी कांस्टेबल ने भागने की कोशिश में जेब से पुड़िया में फेंका था। आरोपी कांस्टेबल कार में सवार था और उसके साथ दो व्यक्ति और भी मौजूद थे। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
बुधवार रात घुमारवीं थाना पुलिस की टीम दकड़ी, भगेड़ की तरफ गश्त पर थी। पुलिस ने भगेड़ के पास फोरलेन पर एक कार को अंधेरे में खड़ा देखा। पुलिस ने पास जाकर देखा तो कार में नाल्टी निवासी हिमाचल पुलिस की चौथी आईआरबी में तैनात कांस्टेबल शुभम ठाकुर बैठा था। उसके साथ पल्थी का भुवनेश कौशल और भगेड़ का मोहम्मद शमी भी था। पुलिस ने कार की तलाशी शुरू की तो कार में सवार पुलिस कांस्टेबल शुभम ठाकुर अचानक कार का दरवाजा खोल कर मौके से भागने लगा। कुछ ही दूरी पर जाकर उसने अपनी जेब से एक पुड़िया नीचे फेंक दी।
विज्ञापन
पीछा करते हुए पुलिस ने उक्त से एक ग्राम चिट्टा बरामद किया। बाद में पुलिस ने चौथी आईआरबी के पुलिस कांस्टेबल शुभम ठाकुर समेत कार में सवार तीनों लोगों को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपियों के कब्जे से कुछ मोबाइल फोन भी पुलिस ने बरामद किए हैं। डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन