{"_id":"5f01c255b335334ea45841c6","slug":"himachal-news-one-arrested-illegal-tree-felling-in-manali-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांदला बीट में हरे पेड़ पर चलाई आरी, टीम ने रात को दी दबिश, एक आरोपी दबोचा और छह फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तांदला बीट में हरे पेड़ पर चलाई आरी, टीम ने रात को दी दबिश, एक आरोपी दबोचा और छह फरार
Sun, 05 Jul 2020 05:37 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 05 Jul 2020 05:37 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के विधानसभा क्षेत्र मनाली में वन काटुओं के हौसले बुलंद हैं। वन मंत्री गोविंद सिंह ने हाल ही में वन काटुओं से सख्ती से निपटने की बात कही थी। इसके बाद भी वन काटु सक्रिय हैं। तांदला बीट के चिलगन जंगल में हरे पेड़ को वन काटुओं ने काटा डाला। इससे पहले कि वह पेड़ की लकड़ी को जंगल से उड़ाकर ले जाते।
विज्ञापन
वन विभाग की टीम ने आरओ देवेंद्र भंडारी की अगुवाई में शनिवार देर रात जंगल में दबिश दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर एक वन काटु को दबोच लिया। छह वन काटु रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब रहे। वन विभाग की टीम ने मौके से एक कुल्हाड़ी को जब्त किया है।
विज्ञापन
टीम ने काटे गए पेड़ की लकड़ी को अपने कब्जे में लिया है। आरओ कुल्लू देवेंद्र भंडारी ने कहा कि वन विभाग की टीम 1/29 चिलगन जंगल में गश्त पर थी। टीम ने शनिवार रात करीब साढ़े बारह बजे देवदार का एक पेड़ काट रहे वनकाटुओं को देखा। वन काटुओं ने वन विभाग की टीम आते देखी तो भागने लगे।
विज्ञापन
टीम ने हेम राज निवासी फोशनी, डाकघर कराड़सू, कुल्लू को पकड़ लिया। छह आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फरार वन काटुओं की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।