फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fraud of 31 lakh rupee with woman in Shimla for purchase of property in abroad

फेसबुक पर दोस्त बनाना पड़ा भारी, महिला ने लुटा दिए 31 लाख

Fri, 22 Nov 2019 12:04 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 22 Nov 2019 12:04 PM IST
विज्ञापन
Fraud of 31 lakh rupee with woman in Shimla for purchase of property in abroad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

राजधानी शिमला की एक महिला को फेसबुक पर दोस्त बनाना भारी पड़ा। महिला ने विदेश में प्रापर्टी खरीदने के लालच में करीब 31 लाख रुपये लुटा दिए। महिला शादीशुदा है और शहर के एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत है। ठगी का शिकार हुई महिला की शिकायत पर छोटा शिमला पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी फेसबुक के माध्यम से विदेश के एक व्यक्ति से मित्रता हुई। एक दिन चेटिंग के दौरान उसने कहा कि वे विदेश में प्रापर्टी खरीदना चाहती है। कुछ दिन बाद प्रापर्टी के बीच दोनों में करीब 31 लाख रुपये का सौदा हुआ। इस बीच महिला पूरी तरह से शातिर के झांसे में आ चुकी थी। महिला ने पहली किस्त के तौर पर शातिर के खाते में 16 लाख रुपये डाल दिए।

विज्ञापन

शातिर ने इसी बीच महिला को फोन कर बताया कि वह शिमला आ रहा है और उसे एक सरप्राइज देगा। कुछ दिन बाद पीड़ित महिला के नंबर पर शातिर ने फोन किया और कहा कि एयरपोर्ट प्राधिकरण के कस्टम अधिकारी ने उसे पकड़ा है और बदले में 15 लाख जमा करने कह रहे हैं। महिला भी लालच के चक्कर में आ गई और 15 लाख रुपये उसके बताए खाते में डाल दिए।

इसी बीच महिला शातिर के शिमला आने का इंतजार करती रही। लेकिन उसे क्या पता था कि उसके साथ ठगी हुई है। शातिर ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया। इधर, डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की तफ्तीश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed