फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Fake degree case: Two crore withdrawn from the account of Madhav University in Rajasthan

फर्जी डिग्री मामला: राजस्थान में माधव विश्वविद्यालय के खाते से निकाले दो करोड़ रुपये

Fri, 26 Jun 2020 03:27 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
अमर उजाला नेटवर्क, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Jun 2020 03:27 AM IST
विज्ञापन
Fake degree case: Two crore withdrawn from the account of Madhav University in Rajasthan
सांकेतिक तस्वीर

फर्जी डिग्री मामला सामने आने के बाद माधव विश्वविद्यालय राजस्थान के खाते से दो करोड़ रुपये निकालने का खुलासा हुआ है। यह धनराशि मामले की जांच शुरू होने के बाद निकाली गई है। मानव भारती विवि के मालिक राजकुमार राणा को राजस्थान लेकर गई पुलिस के हाथ पैसे निकालने से जुड़े दस्तावेज लगे हैं। राणा के बेटे के नाम उदयपुर के एक बैंक में लॉकर है, जिसे पुलिस ने सील कर दिया है। राणा के राजस्थान में तीन घर भी सील किए हैं।

विज्ञापन


राजकुमार के पास राजस्थान के भिंदवाड़ा में 65 बीघा जमीन है। इसकी खरीद-फरोख्त पर पुलिस ने रोक लगाई है। सोलन पुलिस की एक टीम ने भिंदवाड़ा में तहसीलदार से मुलाकात कर जमीन को किसी भी हालत में न बेचने की इजाजत न देने का आह्वान किया है। पुलिस की एक टीम अभी राजस्थान में ही डटी है। एक टीम राणा के साथ सोलन लौट आई है। मामले में पुलिस के हाथ और भी कई अहम सुराग लगे हैं। मानव भारती से जुड़े फर्जी डिग्री व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


मानव भारती ने मृतक के नाम जारी कर दी डिग्री
राजस्थान पहुंची सोलन पुलिस के हाथ एक बड़ा सुराग लगा है। दिल्ली के मृतक को मानव भारती विवि का छात्र बताया गया है और उसके नाम पर डिग्री भी जारी की गई है। इसे मामले में अहम सुराग के रूप में देखा जा रहा है। मामले की जड़ें हिमाचल और राजस्थान के साथ दिल्ली भी पहुंच गई हैं। देश भर में विवि के सक्रिय एजेंट डिग्री बांटने का धंधा चला रहे थे। पुलिस की नजर अब इन एजेंटों पर भी है। बड़ी संख्या में गिरफ्तारी की तैयारी है। एक पुलिस टीम राजस्थान में मामले की जांच कर रही तो दूसरी टीम दिल्ली समेत उन जगहों पर दबिश दे रही है, जिनका रिकॉर्ड पुलिस पड़ताल के दौरान सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राणा से पूछताछ में पुलिस ने पूछे अहम सवाल 

मानव भारती के मालिक राजकुमार राणा से गुरुवार को दिन भर पुलिस ने कड़ी पूछताछ की है। फर्जी डिग्री मामले में देश भर में फैले नेटवर्क पर राणा से पूछताछ हुई है। विवि के छात्रों को किस आधार पर शिक्षक दर्शाया गया जैसे कई सवाल पूछे गए। मानव और माधव विश्वविद्यालय समेत नशा मुक्ति केंद्र को लेकर भी पुलिस ने पूछताछ की है। राणा की गिरफ्तारी के बाद पहले दो दिन और उसके बाद छह दिन की रिमांड मिली है। 

फर्जी डिग्री मामले का जल्द होगा पूरा खुलासा : एसपी 
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा कि मानव भारती विवि से मृतक के नाम पर डिग्री जारी करने की जानकारी मिली है। राजकुमार राणा से पूछताछ जारी है। इसमें कई अहम खुलासे हुए हैं। मानव और माधव दोनों विश्वविद्यालयों के तार आपस में जुडे़ हैं। छात्रों को शिक्षक दर्शाने की कड़ियां भी जोड़ी जा रही हैं। 

नशामुक्ति केंद्र संचालक को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
मानव भारती विश्वविद्यालय के मालिक राजकुमार राणा को शरण देने और विवि से जुड़ी रसीदें बरामद होने के बाद सुर्खियों में आए अवैध नशामुक्ति केंद्र के संचालक जतिन नागर को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस ने वीरवार को जतिन नागर को कोर्ट में पेश किया। इसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने न्यायिक हिरासत की पुष्टि की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed