फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Consignment of govt food items recovered from general store, case registered

जनरल स्टोर से सरकारी खाद्य सामग्री की खेप बरामद, केस दर्ज

Thu, 02 Apr 2020 09:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजगढ़ (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, राजगढ़ (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Apr 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
Consignment of govt food items recovered from general store, case registered
सांकेतिक तस्वीर

 हिमाचल के सिरमौर जिले के राजगढ़ में स्थानीय पुलिस ने पबियाना में चल रहे एक जनरल स्टोर से सरकारी खाद्य सामग्री की खेप बरामद की है। इस पर पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।  जानकारी के अनुसार राजगढ़ पुलिस गश्त पर तैनात थी। पबियाना पहुंचते ही एक जनरल स्टोर के पास से दो लोग पुलिस को देखते ही मौके से भाग खड़े हुए।

विज्ञापन


शक के आधार पर जब पुलिस जनरल स्टोर के पास पहुंची तो एक व्यक्ति को दुकान के भीतर पाया। दुकान की तलाशी के दौरान पुलिस ने देसी शराब की तीन बोतल बरामद की। दुकान से पुलिस ने एक-एक किलो की सरकारी पैकिंग में रखी 48 किलो उड़द दाल, 13 किलोग्राम चना दाल, 6 पैकेट सरसों तेल भी बरामद किए। दालों के सभी पैकेट और सरसों तेल के पैकेट पर सरकारी सप्लाई लिखा था। 
विज्ञापन


जनरल स्टोर में सरकारी खाद्य वस्तुओं की सप्लाई लेकर जब पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो दुकानदार ने अपने जनरल स्टोर को उचित मूल्य की दुकान (डिपो) बताया। लेकिन, दुकानदार सरकारी डिपो संबंधी कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका। पुलिस ने जांच में यह भी पाया कि जनरल स्टोर सरकारी डिपो नहीं है। लिहाजा, पुलिस ने राजगढ़ के सैर जगास निवासी दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि राजगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने सरकारी दालें व सरसों तेल के साथ शराब अपने कब्जे में ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जमशेदपुर से बद्दी और फिर कुल्लू पहुंचा जम्मू-कश्मीर का युवक

आवश्यक सेवाओं के नाम पर जिला कुल्लू में वाहनों में दूसरे व्यक्तियों को ढोने पर पुलिस ने दो मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने जिले की सीमा बजौरा में एक ट्रक की तलाशी ली तो उसमें जम्मू-कश्मीर का व्यक्ति पाया गया। एक टेंपो जालंधर सब्जियां लेने गया था, लेकिन वापसी पर उसमें एक और व्यक्ति को चोरी छिपे लाया जा रहा था। पुलिस ने चारों को क्वारंटीन कर दिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी रोहित कुमार पुत्र प्रेम सिंह, निवासी हुरला, उप तहसील सैंज, बंजार सब्जियां खरीदने वाहन एचपी 66, 6167 में जालंधर गया था। वापसी पर पुन्ना राम पुत्र जस्सी राम, निवासी मरोड़, डाकघर पनिहार, तहसील बंजार को साथ लाया। पुलिस ने बजौरा में नाके दौरान जब दस्तावेज मांगे तो एक के पास कुछ भी निकला। सख्ती से पूछने पर आरोपियों ने पुलिस को सारी सच्चाई बताई। इस दौरान एक गाड़ी एचपी 66ए 7388 को तलाशी के लिए रोका गया। इसमें एक व्यक्ति जम्मू-कश्मीर का बिना परमिशन पाया गया।

आरोपी चालक बद्दी से आते समय केवल कुमार पुत्र रोशन लाल, गांव किशनपुर, डाकघर कठुआ, जम्मू-कश्मीर को ट्रक में छुपाकर कुल्लू ला रहा था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी गौतम, पुत्र नंद लाल गांव थरास, डाकघर गड़सा, कुल्लू के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि चारों को पुलिस ने क्वारंटीन कर दिया है। चालक के साथ आया जम्मू कश्मीर का केवल कुमार सिलीगुड़ी से बोकारो स्टील प्लांट और वहां से जमशेदपुर गया। जमशेदपुर से बद्दी आने के बाद छुपकर कुल्लू पहुंचा था। 

पहाड़ी रास्ते से आईं तीन लड़कियां भी क्वारंटीन
पुलिस की सख्ती के चलते अब लोग पहाड़ी रास्तों का इस्तेमाल कर रहे हैं। कुल्लू और मंडी को जोड़ने वाले भूभूजोत के रास्ते होकर तीन लड़कियां कुल्लू की सीमा में दाखिल हुईं। लगवैली में ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इनका मेडिकल कर अब क्वारंटीन किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed