{"_id":"5e32d76c8ebc3e4b2f08903d","slug":"case-filed-for-on-head-constable-to-provoke-for-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेड कांस्टेबल पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हेड कांस्टेबल पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज
Thu, 30 Jan 2020 06:47 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 30 Jan 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल के सिरमौर जिले में रेणुका पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने पर अपने ही थाने के एक मुख्य आरक्षी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की तहकीकात खुद डीएसपी संगड़ाह अनिल धोल्टा ने की थी। जिसमें मुख्य आरक्षी को आरोपी पाया गया।19 जनवरी को 26 वर्षीय लठियाना निवासी बलवीर सिंह ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
इसके बाद नाहन चिकित्सालय में बलवीर की मौत हो गई थी। परिजनों ने रेणुका थाने के एक पुलिस आरक्षी पर बलवीर को आत्महत्या के लिए उकसाने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप लगाए थे। परिजनों ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से इस मामले में सख्त कार्रवाई की भी मांग की थी। इस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक सिरमौर ने पुलिस आरक्षी को रेणुका थाने से नाहन तब्दील कर दिया।
विज्ञापन
यही नहीं मामले की जांच का जिम्मा भी डीएसपी संगड़ाह को सौंप दिया था। डीएसपी अनिल धोल्टा ने अपने स्तर पर इस मामले की गहनता से जांच की। इस दौरान उन्होंने मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की। मृतक के भाई रघुवीर सिंह की शिकायत पर मुख्य आरक्षी के आरोपी पाए जाने पर उसके खिलाफ रेणुका थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की पुष्टि डीएसडी संगड़ाह अनिल धोल्टा ने की है।
विज्ञापन