{"_id":"5dcfe48b8ebc3e5494743cab","slug":"blood-clash-between-two-groups-in-una-himachal-two-youths-injured-badly","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैर कर रहे युवकों पर दराट से हमला, दो बुरी तरह लहूलुहान, गांव में दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सैर कर रहे युवकों पर दराट से हमला, दो बुरी तरह लहूलुहान, गांव में दहशत
Sat, 16 Nov 2019 05:31 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतोषगढ़ (ऊना)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतोषगढ़ (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 16 Nov 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल के ऊना जिले में संतोषगढ़ के निकटवर्ती सनोली मजारा गांव में शुक्रवार देर रात किसी बात को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक गुट के युवकों ने दराट से हमला कर दूसरे गुट के युवकों को घायल कर दिया। मारपीट में दो युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गए। मारपीट की वारदात से गांव के लोगों में दहशत है। घायल युवकों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सनोली मजारा गांव के सर्णजीत ने इस संबंध में पुलिस चौकी संतोषगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने कहा कि वह अपने भाई परमिंद्र और लकी के साथ रात को सड़क पर सैर रहे थे। इस बीच जीतु पुत्र शोकीं निवासी संतोषगढ़ और उसके साथियों ने अचानक उन पर दराट से हमला कर दिया।
विज्ञापन
इससे सर्णजीत और उसके भाई परमिंद्र को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित सर्णजीत की शिकायत के आधार पर आरोपी जीतू और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन