{"_id":"5e2988878ebc3e4b303c8c32","slug":"baghat-bank-sweeper-accidentally-shot-himself-at-nalagarh-died-on-the-spot","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के सफाई कर्मी ने खुद को गोली से उड़ाया, मौके पर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बैंक के सफाई कर्मी ने खुद को गोली से उड़ाया, मौके पर मौत
Thu, 23 Jan 2020 05:20 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालागढ़ (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 23 Jan 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सोलन जिले के नालागढ़-बद्दी हाईवे पर महाविद्यालय के समीप स्थित बघाट बैंक की नालागढ़ शाखा में कार्यरत एक सफाई कर्मी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सफाई कर्मी ने बैंक के सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक से उस समय गोली चलाई, जब सिक्योरिटी गार्ड बंदूक बैंक में छोड़कर चाय पीने बाहर गया था। पुलिस ने सुरक्षाकर्मी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है, जबकि सफाई कर्मी की मौत के कारणों की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार जब सुरक्षाकर्मी अपनी जगह पर बंदूक रखकर बाहर चाय पीने गया था, तभी सफाई कर्मी रमन कुमार पुत्र हंसराज निवासी गांव रखराम सिंह तहसील नालागढ़ वहां आया और बंदूक के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। इसके बाद बंदूक से गोली चलने से जोरदार आवाज आई। बैंक में मौजूद कर्मचारी जब तक आगे बढ़कर देखते सफाई कर्मचारी की मौके पर ही मौत चुकी थी। बैंक के अधिकारियों ने 108 एंबुलेंस और पुलिस को हादसे की सूचना दी। जब तक 108 के कर्मचारी पहुंचे, तब तक कर्मचारी की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सफाई कर्मचारी के व्यवहार के संबंध में बैंक के अन्य कर्मचारियों और परिजनों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि रमन बैंक में आउटसोर्स पर कार्यरत था। डीएसपी नालागढ़ चमन लाल ने बताया कि पुलिस आत्महत्या के एंगल जांच कर रही है। हादसे के बाद सुरक्षा कर्मी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। जल्द मामले से जुड़े कारणों का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन