{"_id":"5e49767b8ebc3e6ed85beb77","slug":"crime-shimla-news-sml32460802","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टा माफिया के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सट्टा माफिया के अड्डों पर ताबड़तोड़ छापे
Sun, 16 Feb 2020 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने जिले में सट्टा माफिया माफिया पर शिकंजा कस दिया है। एएसपी विनोद धीमान ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए रविवार देर रात करीब करीब आधा दर्जन अड्डों पर छापे मारे। इस दौरान करीब 24 हजार की नकदी बरामद की पुलिस के अचानक छापे से सट्टा और शराब माफिया में हड़कंप मच गया। छापे की सूचना मिलते ही सट्टा माफिया ठिकानों से इधर-उधर खिसक लिए।
विज्ञापन
एएसपी ने जिला में कई जगहों पर सट्टा माफिया के ठिकानों पर छापे मारकर सट्टे में लगाई हजारों रुपये की नकदी, पर्ची और दड़ा-सट्टा बरामद किया। बताया जा रहा है कि एएसपी विनोद धीमान ने रविवार देर रात ऊना सहित हरोली विधानसभा क्षेत्र के ललड़ी, टाहलीवाल और लालुवाल में सट्टा माफिया के आधा दर्जन अड्डों पर छापे मारे। इस दौरान आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया है। एएसपी ने सट्टा माफिया से सट्टे में लगाई करीब 24000 की राशि बरामद की है। इसके अलावा पुलिस ने सट्टा माफिया से तीन मोबाइल भी जब्त किए हैं। जब्त मोबाइल से सट्टा माफिया से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
एएसपी विनोद धीमान का कहना कि ऊना, ललड़ी, टाहलीवाल और लालुवाल में सट्टा माफिया के ठिकानों पर छापे मारकर 24 हजार रुपये की नकदी और तीन मोबइल जब्त किए हैं। उन्होंने जनता से अपील की है कि अगर कहीं पर नशे और सट्टे का अवैध कारोबार चल रहा है तो उसकी सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम सार्वजनिक नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन