फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Cricket World Cup: Whose victory chariot will stop between India vs New Zealand, Dharamshala will decide today

क्रिकेट विश्व कप: भारत और न्यूजीलैंड में से किसका रुकेगा विजय रथ, आज धर्मशाला करेगा तय

Sun, 22 Oct 2023 10:01 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 22 Oct 2023 10:01 AM IST
सार

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में आज होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के मुकाबले में तय होगा कि किस टीम का विजय रथ रुकने वाला है। 

विज्ञापन
Cricket World Cup: Whose victory chariot will stop between India vs New Zealand, Dharamshala will decide today
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में आज होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के मुकाबले में तय होगा कि किस टीम का विजय रथ रुकने वाला है। अब तक विश्व कप में दोनों टीमें चार-चार मुकाबले जीत चुकी हैं और प्रतियोगिता में अपराजेय हैं, लेकिन रविवार को किसी एक टीम को प्रतियोगिता में पहली बार हार मिलेगी। दोनों ही टीमें पांचवीं जीत के लिए धर्मशाला पहुंची हैं।

विज्ञापन


टीम इंडिया धर्मशाला में अब तक पांच एकदिवसीय मुकाबले खेल चुकी है। इसमें भारत ने दो मैच जीते हैं, दो हारे हैं और एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। भारत की किस्मत जीत के मामले में धर्मशाला स्टेडियम में फिफ्टी-फिफ्टी रही है। अगर रविवार को टीम इंडिया जीतती है तो जीत का आंकड़ा तीन हो जाएगा।
विज्ञापन


इधर, न्यूजीलैंड की टीम के हौसले भी बुलंद हैं। बल्लेबाज और गेंदबाज लय में हैं। इस टीम के कई खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हैं जो भारत के मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाजी से सावधान रहना होगा। वहीं, मिचेल सेंटनर भी स्पिन का जाल बिछा रहे हैं। हालांकि, धर्मशाला में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराया है। 16 अक्तूबर 2016 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच यहां मैच हुआ था। इसमें भारतीय टीम ने छह विकेट से जीत हासिल की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम में 190 पर सिमट गई थी। मैच में विराट कोहली ने नाबाद 85 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैराग्लाइडिंग पर रहेगा प्रतिबंध
स्टेडियम में विश्व कप के मैचों के दौरान पैराग्लाइडिंग पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। इसी के चलते रविवार को खेले जाने वाले भारत और न्यूजीलैंड के मैच के दौरान भी पैराग्लाइडिंग पर रोक रहेगी। यह निर्णय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। रविवार को धर्मशाला के इंद्रुनाग स्थित पैराग्लाइडिंग साइट और बीड़-बिलिंग घाटी में भी पैराग्लाइडिंग की उड़ानों पर प्रतिबंध रहेगा। 

Trending Videos

मैच पर बारिश का भी साया

हिमाचल प्रदेश में 22 और 23 अक्तूबर को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से राज्य के निचले, मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर हल्की और मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है। ऐसे में मैच पर बारिश का भी साया है। इसके अलावा उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो स्थानों पर बारिश और हिमपात के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक 24 अक्तूबर के बाद मौसम के साफ होने का पूर्वानुमान है। रविवार को कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान -0.1 सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed