{"_id":"64f483a78aa04ebf9c0e97e3","slug":"cricket-world-cup-2023-four-match-tickets-will-be-booked-on-one-id-in-dharamshala-stadium-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cricket World Cup 2023: एक आईडी पर चार टिकट करवा सकेंगे बुक, आईसीसी ने की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cricket World Cup 2023: एक आईडी पर चार टिकट करवा सकेंगे बुक, आईसीसी ने की व्यवस्था
Sun, 03 Sep 2023 06:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 03 Sep 2023 06:32 PM IST
सार
एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि मैच में टिकटों की ब्लैंक मार्केटिंग रोकने के लिए एक व्यक्ति केवल चार टिकट ही बुक कर सकता है।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में होने वाले विश्व कप के मैच के लिए व्यक्ति एक बार में चार टिकट ही बुक कर पाएगा। एक बार टिकट बुक करने के बाद दोबारा टिकट बुक नहीं होगी। आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैचों में भारतीय टीम के कुछ मैचों को छोड़कर बाकी टीमों के मैचों की ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू हो गई है।
विज्ञापन
बुक माई शो कंपनी की वेबसाइट पर इसके लिए लाॅगिंन कर टिकट बुक किए जा सकते हैं। ऑनलाइन एक मैच की चार टिकट ही बुक की जा सकती है। एक मैच की इससे अधिक टिकट बुक करने के लिए क्रिकेट प्रेमियों को दूसरी लॉगिन आईटी का सहारा लेना पड़ेगा।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक आईसीसी ने यह व्यवस्था टिकटों को ब्लैक मार्केटिंग रोकने के लिए की है ताकि कोई व्यक्ति एक साथ अधिक टिकटें बुक न कर सके। यह व्यवस्था हर मैच की टिकटों में रहेगी। इसके अलावा इस बार टिकटों की होम डिलीवरी की भी सुविधा दी गई है। इसके लिए बुक की टिकटों को घर और ऑफिस के पते पर मंगवाने के लिए 80 रुपये अधिक खर्च करने पड़ेंगे।
विज्ञापन
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में अक्तूबर में आईसीसी विश्व कप के पांच मुकाबले खेले जाने हैं। इसमें पहला मुकाबला 7 अक्तूबर को बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। अंतिम मुकाबला 28 अक्तूबर को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगा। भारतीय टीम का एक मुकाबला 22 अक्तूबर को न्यूजीलैंड के साथ होगा।
एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि मैच में टिकटों की ब्लैंक मार्केटिंग रोकने के लिए एक व्यक्ति केवल चार टिकट ही बुक कर सकता है। टिकटों को ऑनलाइन बिक्री बुक माई शो कंपनी की वेबसाइट पर शुरू हो गई है। इसके अलावा इस बार बुक की गई टिकटों की होम डिलीवरी की सुविधा भी है। इसके लिए उन्हें 80 रुपये अधिक खर्च करने होंगे।