फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   covishield vaccine is out of stock in Hamirpur Himachal Pradesh

Covishield Vaccine: प्रदेश भर में कोविशील्ड वैक्सीन की आपूर्ति ठप, बढ़ने लगे हैं मामले

Sun, 26 Mar 2023 12:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर सोनम शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
सोनम शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 26 Mar 2023 12:24 PM IST
सार

हमीरपुर में कोरोना के कुल 32 मामले हो गए हैं। वैक्सीनेशन कैंप लगना भी बंद हैं। लोग जिला अस्पताल व खंड स्तरीय अस्पतालों में कोरोना की वैक्सीन लगा रहे हैं।

विज्ञापन
covishield vaccine is out of stock in Hamirpur Himachal Pradesh
कोविशील्ड टीके - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच कोविशील्ड वैक्सीन की आपूर्ति ठप पड़ गई है। फ्रंटलाइन वर्कर्स, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, 60 वर्ष से ऊपर और 18 वर्ष के लोगों को कोविशील्ड लगाई थी। जिन लोगों को बूस्टर डोज लगाई जानी है, उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोवैक्सीन स्कूल-कॉलेज विद्यार्थियों को लगाई जा रही है।

विज्ञापन


जिन विद्यार्थियों को दो डोज लगी हैं, उन्हें तीसरी डोज के रूप में कॉरवीवैक्स लगाई जा सकती है। अगर किसी व्यक्ति ने कोविशील्ड और कोवैक्सीन की दो डोज लगवाई हैं तो बूस्टर डोज के रूप में कॉरवीवैक्स लगवा सकते हैं। वर्तमान में कोविशील्ड की आपूर्ति ठप है और कोवैक्सीन की समाप्ति (एक्सपायरी) तिथि भी 31 मार्च तक है।
विज्ञापन


स्कूली विद्यार्थियों को कॉरवीवैक्स लगाई जा रही है। वर्तमान में बूस्टर डोज के रूप में इस्तेमाल होने वाली कॉरवीवैक्स भी जिला हमीरपुर में नहीं है। जिले में कोवैक्सीन ही उपलब्ध है। जिले में अभी तक पहली डोज 4,34,647, दूसरी डोज 4,19, 513, तीसरी बूस्टर डोज 2,14,384 लोगों को लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमीरपुर में कोरोना के कुल 32 मामले हो गए हैं। वैक्सीनेशन कैंप लगना भी बंद हैं। लोग जिला अस्पताल व खंड स्तरीय अस्पतालों में कोरोना की वैक्सीन लगा रहे हैं। इस बारे में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि कोविडशील्ड उपलब्ध नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed