{"_id":"5fca1c658ebc3ecf914b493b","slug":"counseling-for-vacant-seats-of-iti-from-december-7-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई की खाली सीटों के लिए सात दिसंबर से काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई की खाली सीटों के लिए सात दिसंबर से काउंसलिंग
Sat, 05 Dec 2020 10:58 AM IST
Krishan Singh
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 05 Dec 2020 10:58 AM IST
विज्ञापन
आईटीआई
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में एक बार फिर से प्रवेश का दौर शुरू होगा। रिक्त सीटों के लिए भरने के लिए प्रवेश प्रक्रिया होगा। सात दिसंबर से एक बार फिर स्पॉट काउंसलिंग होगी। सीट प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी को मौके पर ही फीस जमा करवानी होगी। 19 दिसंबर तक स्पॉट राउंड होगा।
विज्ञापन
इस दौरान पहले से पंजीकृत और नए इच्छुक अभ्यर्थी इस अवधि के बीच किसी भी कार्य दिवस पर संबंधित संस्थान में आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। हर दिन नई मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। प्रवेश मिलने की स्थिति में निर्धारित सभी प्रकार के फंड और फीस अभ्यर्थी को उसी समय जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त चल रहे पदों को भरने के लिए सात से 19 दिसंबर तक स्पॉट राउंड शुरू किया जाएगा। इस दौरान नए तथा पुराने अभ्यर्थी आवेदन कर सीट प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन प्राप्त होने के बाद संस्थान रोजाना मैरिट लिस्ट तैयार करेंगे और इसी के आधार पर संस्थान में रिक्त पड़ी सीटों पर पात्र अभ्यर्थियों को प्रवेश देंगे। - विवेक चंदेल, निदेशक, तकनीकी शिक्षा।
विज्ञापन