फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coronavirus update: Shops will be closed after six pm in the evening in una himachal

कोरोना: हिमाचल के इस जिले में शाम छह बजे के बाद बंद हो जाएंगी सामान्य दुकानें

Tue, 20 Apr 2021 07:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Apr 2021 07:57 PM IST
सार

दवा की दुकानें, होटल, ढाबों और रेस्त्रां पर यह आदेश लागू नहीं होंगे। दूध, डेयरी, फल, सब्जी तथा मीट की दुकानें रविवार के दिन सुबह 7 से शाम 8 बजे तक खुली रह सकती हैं। इसके अलावा बार्बर शॉप्स और सैलून भी रविवार को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुले रह सकते हैं।

विज्ञापन
coronavirus update: Shops will be closed after six pm in the evening in una himachal
डीसी ऊना राघव शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए नई पाबंदियां लगा दी गई हैं। अब बाजार में सामान्य दुकानें खोलने और बंद करने की समयावधि तय कर दी है। सामान्य दुकानें सुबह नौ से शाम छह बजे तक ही खुली रहेंगी। उपायुक्त राघव शर्मा ने व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों से चर्चा के बाद 22 अप्रैल से नई पाबंदियां लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। नए आदेशों के अनुसार रविवार को जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बाजार पूर्ण रूप से बंद रहेंगे, लेकिन दवा की दुकानें, होटल, ढाबों और रेस्त्रां पर यह आदेश लागू नहीं होंगे।

विज्ञापन


दूध, डेयरी, फल, सब्जी तथा मीट की दुकानें रविवार के दिन सुबह 7 से शाम 8 बजे तक खुली रह सकती हैं। इसके अलावा बार्बर शॉप्स और सैलून भी रविवार को सुबह 9 से शाम 6 बजे तक खुले रह सकते हैं। परंपरा के अनुसार यह दुकानें मंगलवार के दिन बंद रहेंगी। सभी एसडीएम को बाजारों में वाहन के माध्यम से नए आदेशों की घोषणा करवाने को कहा गया है। इसके साथ ही श्रम विभाग तथा स्थानीय व्यापार मंडल के माध्यम से भी दुकानदारों को इन आदेशों से अवगत करवाएंगे। डीसी राघव शर्मा ने लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन


धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रोक
उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन ने धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक, राजनीतिक, खेलकूद तथा अन्य सभी प्रकार के सामूहिक आयोजनों पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी है। सिर्फ विवाह और दाह-संस्कार के कार्यक्रम ही एसडीएम की पूर्वानुमति से किया जा सकता है। डीसी ने कहा कि जिला ऊना में कोरोना के संक्रमण की दर चिंताजनक रूप से 25 प्रतिशत तक पहुंच गई है। ऐसे में सभी को नए नियम मानने होंगे, ताकि संक्रमण को आगे फैलने से रोका जा सके। उन्होंने लोगों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की है। राघव शर्मा ने कहा कि सभी मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करें तथा अनावश्यक रूप से सार्वजनिक स्थानों पर न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवरात्रि विसर्जन में पांच लोग हों शामिल : डीसी
कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते प्रशासन ने नवरात्रि विसर्जन के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। नवरात्रि विसर्जन कार्यक्रम में इस बार पांच लोग ही शामिल हो पाएंगे। इस दौरान पांच से अधिक लोग शामिल होने पर प्रशासन ने अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्त राघव शर्मा ने कोविड के बढ़ते संक्रमण के चलते गगरेट में व्यवस्थाएं जांचने के लिए दौरा किया। उन्होंने गगरेट के कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को कंटेनमेंट जोन का पालन सख्ती से करवाने के निर्देश जारी किए।

जिला में पिछले कुछ दिनों से बढ़ रहे संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन ने दुकानों के खुलने और बंद होने के समय तय किए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही प्रशासन उन स्थानों पर सख्त निर्देश जारी कर सकता है, जिन स्थानों से संक्रमण बढ़ने का खतरा पैदा हो रहा है। नवरात्र विसर्जन पर नए निर्देश अनुसार अब मात्र पांच लोग इस विसर्जन में शामिल हो पाएंगे। जिले में सोमभद्रा नदी में लोग नवरात्रि का विसर्जन करते हैं। इस कारण सोमभद्रा नदी के तट पर काफी भीड़  हो जाती है। विसर्जन के दौरान संक्रमण न फैले, इसलिए जिलाधीश ने इस विसर्जन में पांच लोगों के शामिल होने के आदेश जारी किए हैं। इस अवसर पर उनके साथ एसडीएम गगरेट विनय मोदी, बीएमओ गगरेट डॉ. संजीव वर्मा भी मौजूद रहे।

नियम नहीं मानने पर होगी सख्ती
जिलाधीश ने कहा कि संक्रमण को रोकने के लिए लोग कोविड नियमों का पालन करें। भीड़भाड़ वाले जगह पर न जाएं अन्यथा संक्रमण बढ़ने पर और भी सख्त निर्णय लेने होंगे। बीएमओ गगरेट डॉ. संजीव वर्मा ने कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब लोगों को कोरोना नियमों की पालना करनी चाहिए। संक्रमित व्यक्ति पूरी तरह से एहतियात बरते और खुद को आइसोलेट करें। स्वास्थ्य विभाग समय-समय पर कंटेनमेंट जोन में जाकर चेकिंग भी कर रहा है।

यात्री होने पर ही बाहरी राज्यों के लिए जा रहीं बसें

सवारी होने पर ही एचआरटीसी बाहरी राज्यों के रूट चला रही है। अगर बस अड्डे में यात्री नहीं हैं तो बाहरी राज्यों के रूट बंद रखे जा रहे हैं। दूसरी ओर एचआरटीसी डिपो ऊना ने जिले में प्रति किमी 10 रुपये से कम मुनाफा देने वाले सात रूटों की बसों को भी बंद कर दिया है। इससे आगामी दिनों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि एचआरटीसी ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर फिर से सख्ती बरतना शुरू कर दिया है।

हालांकि निगम के अनुसार डिपो की सभी बसों को लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है। जिले में इस समय 70 लोकल रूट चलाए जा रहे हैं। इसके साथ लंबे रूटों पर यात्रियों की संख्या अनुसार ही बसें भेजी जा रही हैं। आरएम ऊना सुरेश धीमान ने कहा कि बाहरी राज्यों में बसों में 50 प्रतिशत सवारियां के निर्देश जारी कर दिए हैं। साथ ही प्रदेश में भी यह नियम लागू करने के लिए निदेशालय में चर्चा जारी है। उन्होंने कहा कि निदेशालय से निर्देश मिलते ही नियम लागू कर दिया जाएगा। 

यह रूट किए बंद
ऊना-हलेड़ : दोपहर 2.30
ऊना-पंजावर : दोपहर 2.30
ऊना-धमांदरी : दोपहर 2.30
ऊना-बीहडू : दोपहर 2.30
ऊना-बनगढ़ : शाम 5 बजे
ऊना- हलेड़ : शाम 4.40

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed