{"_id":"641f1b8bd1dce05a070c4626","slug":"coronavirus-update-himachal-pradesh-today-entry-ban-without-mask-in-igmc-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: हिमाचल में 77 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, आईजीएमसी में बिना मास्क नहीं मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: हिमाचल में 77 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, आईजीएमसी में बिना मास्क नहीं मिलेगा प्रवेश
Sat, 25 Mar 2023 09:35 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 25 Mar 2023 09:35 PM IST
सार
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को 21 कोविड-19 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। एक संक्रमित को अस्पताल में भर्ती किया गया। प्रदेश में कुल कोरोना सक्रिय मामले 410 हैं।
विज्ञापन
कोरोना(सांकेतिक)।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को 77 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज आए हैं। राज्य भर में कोरोना की जांच के लिए 1234 लोगों के सैंपल लिए गए थे। प्रदेश में कुल कोरोना सक्रिय मामले 410 हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को 21 कोविड-19 संक्रमित मरीज ठीक हुए हैं। एक संक्रमित को अस्पताल में भर्ती किया गया। वहीं, जिला शिमला में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना के 470 सैंपलों की जांच में शनिवार को 23 नए मामले आए हैं। जिले में नए मामलों के सामने आने के बाद अब सक्रिय केसों की संख्या 92 हो गई है। अब तक 40,130 मामले आ चुके हैं। इनमें 39,305 मरीज बीमारी से ठीक हो चुके हैं जबकि 729 मरीजों ने इस बीमारी से अपनी जान गंवाई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमपात से अटल टनल बंद, प्रदेश में अभी और सताएगा मौसम, बारिश-बर्फबारी के आसार
विज्ञापन
उधर, इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में उपचार करवाने आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इसके बिना अस्पताल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सामान्य जुकाम के लक्षण होने पर मरीजों के आरटीपीसीआर टेस्ट किए जाएंगे। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राहुल राव ने इस की पुष्टि की है। जिला शिमला में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आईजीएमसी में भी कोरोना के मरीज दाखिल हैं। ऐसे में शनिवार को अस्पताल प्रबंधन ने सरकार के निर्देशों पर गाइडलाइन जारी की है। इसमें स्पष्ट किया है कि जो भी मरीज और उनके तीमारदार अस्पताल आएंगे उसे मास्क पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा सोशल डिस्टेंसिंग रखनी होगी और हाथों को सेनेटाइज करना जरूरी रहेगा। ऐसे लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के निर्देश दिए हैं जिन्होंने अभी तक एहतियात डोज नहीं लगाई है।
विज्ञापन
आईजीएमसी में दाखिल हैं छह मरीज
आईजीएमसी में मौजूदा समय में कोरोना के छह मरीज दाखिल हैं। सभी मरीजों को 23 बिस्तरों वाले मेक शिफ्ट अस्पताल में दाखिल किया है। डॉक्टरों का दावा है कि सभी मरीजों की हालत स्थिर है। अब वार्डों में कोरोना के मरीज पॉजिटिव आने लग गए हैं तो और एहतियात बरतने की जरूरत है। मौजूदा समय में केवल एक मरीज के साथ एक तीमारदार को ही वार्डों के भीतर भेजने के निर्देश प्रबंधन की ओर से जारी हुए हैं।