{"_id":"5ef33af98ebc3e4325012f43","slug":"coronavirus-positive-participated-in-father-s-funeral-many-villagers-came-in-contact","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की अंत्येष्टि में पहुंचा था कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए थे कई ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की अंत्येष्टि में पहुंचा था कोरोना पॉजिटिव, संपर्क में आए थे कई ग्रामीण
Wed, 24 Jun 2020 05:07 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 24 Jun 2020 05:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के बिलासपुर में दिल्ली से लौटा कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति अपने पिता की अंत्येष्टि में शामिल हुआ था। इस दौरान उसके संपर्क में कई लोग आए। संस्थागत क्वारंटीन में होने के बावजूद उसे अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति देने पर स्थानीय प्रशासन के खिलाफ ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बैठक कर प्रशासन से पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए लोगों के भी कोरोना सैंपल लेने की मांग की है। पंतेहडा पंचायत में एक व्यक्ति कुछ दिन पहले बेटे के साथ दिल्ली से लौटा था। उसे प्रशासन ने संस्थागत क्वारंटीन में रखा था। पिता का निधन होने पर वह प्रशासन की अनुमति से अंतिम संस्कार में शामिल हुआ। उसके संपर्क में परिवार के सदस्य और कई ग्रामीण आए।
विज्ञापन
प्रशासन की लापरवाही को लेकर पंचायत प्रधान और ग्रामीणों में रोष है। पंचायत प्रधान ने संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले सभी ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों के कोरोना सैंपल लेने की मांग की है। उक्त संक्रमित की रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई है। पंचायत प्रधान शीतल भारद्वाज ने बताया कि उक्त व्यक्ति दिल्ली से आने पर संस्थागत क्वारंटीन की जगह पहले अपने घर गया।
विज्ञापन
प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद इसे संस्थागत क्वारंटीन किया गया। घर आने पर यह अपने परिवार के संपर्क में आया। इन्होंने बताया कि संक्रमित का बड़ा बेटा भी इसके संपर्क में आया है। वह होम क्वारंटीन न रहकर रिश्तेदार के घर चला गया है। कहा कि सबसे पहले संक्रमित के परिवार की कोरोना जांच की जाए। उसके बाद उन सबके संपर्क में आने वाले सभी ग्रामीणों के के सैंपल लिए जाएं।
पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को प्राथमिक संपर्क में आने वाले लोगों की छानबीन कर रही है। वहीं नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अंतयेष्टि में संक्रमित को स्वास्थ्य वर्करों की देख रेख में भेजा गया था। ताकि वो किसी के संपर्क में न आए।- शशि पाल, एसडीएम घुमारवीं