फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus latest updates of himachal pradesh for july 10, 16 covid cases in solan

Coronavirus: हिमाचल में पांच माह के बच्चे समेत 30 नए पॉजिटिव मरीज, जानिए किस जिले में कितने मामले

Fri, 10 Jul 2020 10:05 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 10 Jul 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus latest updates of himachal pradesh for july 10, 16 covid cases in solan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। प्रदेश में शुक्रवार को 30 नए कोरोना मरीज आए हैं। इनमें अकेले सोलन जिले में दो पुलिस कर्मियों समेत 16 पॉजिटिव हैं। बिलासपुर-हमीरपुर-रामपुर में 3-3, कांगड़ा में 2 और कुल्लू-ऊना-किन्नौर में 1-1 केस आया है। वहीं हमीरपुर में 13 और कांगड़ा में 11 समेत 39 मरीज ठीक हुए हैं। सोलन में एक साथ 33 के बाद शुक्रवार को 16 नए कोरोना संक्रमित मामले आए हैं। जिसमें एक डॉक्टर, दो पुलिस कर्मी, पांच साल का बच्चा समेत16 अन्य शामिल हैं। इसमें पहली बार सोलन के एक साथ 10 मामले भी शामिल हैं। वहीं संक्रमितों की रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों को कोविड अस्पताल शिफ्ट करने में जुट गया है।  जानकारी के अनुसार जिला सोलन से शुक्रवार को भेजे कोरोना सैंपलों में से 16 सैंपलों की रिपोर्ट शेष रह गई थी जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें परवाणू का एक डॉक्टर भी है जो सैंपल लेते समय कोरोना संक्रमित के संपर्क में आया है।

विज्ञापन


उसके साथ अन्य तीन कर्मी भी शामिल हैं। इसके अलावा चार मामले बद्दी से हैं जिनमें तीन मामले बद्दी की सेनोक्स कंपनी पंजेहरा के हैं। इसके अलावा 10 मामले सोलन के हैं। इनमें दो पुलिस जवान, एक पांच माह के बच्चे समेत अन्य सात लोग बाहरी राज्यों से यात्रा कर सोलन शहर पहुंचे थे। इनकी पूरी यात्रा और संपर्क इतिहास को जिला प्रशासन खंगालने में लग गया है। संक्रमित लोगों को कोविड अस्पताल शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं, बिलासपुर में  भी तीन और कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 50 के पार हो गया है। कांगड़ा जिले में दाे मामले आए हैं। केरल से लौटा दौलतपुर का रहने वाला 31 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। संक्रमित को कोविड सेंटर डाढ़ शिफ्ट किया जा रहा है। लेह से लौटा पालमपुर 39 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। वहीं कांगड़ा में शुक्रवार को चार कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कुल्लू में कोरोना पॉजिटिव का एक मामला आया है।
विज्ञापन


सीआरपीएफ श्रीनगर में सेवारत कुल्लू का 42 वर्षीय संक्रमित सैनिक चार जुलाई को छुट्टी पर आया था और क्वारंटीन था।  जिला कोविड सर्विलांस अधिकारी डॉ. सत्यव्रत वैद्य ने पुष्टि की है। किन्नौर में भी एक और पॉजिटिव मामला आया है। कोलकाता से जंगी में ट्रांसमिशन टावर कंपनी में काम करने आया 19 साल का युवक पॉजिटिव पाया गया है।  वहीं, जिला हमीरपुर में कोरोना संक्रमितों के तीन नए मामले सामने आए हैं। इन तीन नए मामलों के साथ जिला में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 271 पहुंच गया है। हालांकि शुक्रवार को एक साथ 13 कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में कोरोना से जंग जीतने वाले मरीजों का आंकड़ा भी 225 पहुंच गया है। जिले में सक्रिय मामले महज 43 रह गए हैं। शुक्रवार को सामने आए तीन नए मामलों में दो टौणीदेवी ब्लॉक से तो एक मामला गलोड़ ब्लॉक से संबंधित है। कोरोना संक्रमित तीनों मरीजों को कोविड-19 केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। उधर, सीएमओ हमीरपुर डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि शुक्रवार को जिला में कोरोना संक्रमितों के तीन नए मामले सामने आए हैं।  शिमला के रामपुर के ज्यूरी में आईटीबीपी के तीन जवान पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमित दो और तीन जुलाई को लौटे हैं। तीनों को कोविड केयर सेंटर मशोबरा शिफ्ट किया जा रहा है। सीएमओ शिमला डॉ. सुरेखा चौपड़ा ने इसकी पुष्टि की है। बिलासपुर में भी तीन कोरोना मरीज आए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed