फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus latest live update of himachal pradesh on may 19

Coronavirus: हिमाचल में दो और संक्रमित, 92 पहुंचा आंकड़ा

Tue, 19 May 2020 10:16 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 May 2020 10:16 PM IST
सार

  • हिमाचल में कोरोना के दो नए मामले 
  • हिमाचल में कोरोना मामलों का आंकड़ा 92 पहुंचा
  • राज्य में 38 हुए सक्रिय मामले
  • अब तक 32243 लोगों को निगरानी में रखा गया
  • कोरोना से अब तक तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
Coronavirus latest live update of himachal pradesh on may 19
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार को कांगड़ा और ऊना जिले में दो नए मामले आए हैं। कांगड़ा में चंबा के चुवाड़ी के 21 वर्षीय युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। युवक 13 मई से कांगड़ा जिला के डमटाल में एक निजी क्वारंटीन सेंटर में भर्ती था। उपायुक्त कांगड़ा राकेश प्रजापति ने मामले की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार चंबा जिला का युवक दुबई से लौटा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने युवक को डमटाल से बैजनाथ स्थित कोविड-19 केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया है। उधर, ऊना में हरोली में संक्रमित पाए गए युवक के साथ मोहाली से लौटा कोटला खुर्द गांव का युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Lockdown4.0: हिमाचल में अब कर्फ्यू में आठ घंटे की ढील, जानें जिलों में कब खुलेंगी दुकानें
विज्ञापन


वहीं, हिमाचल में मंगलवार को पांच और मरीजों ने कोरोना महामारी का मात दे दी। इनमें कांगड़ा जिले से भाई-बहन समेत तीन मरीज शामिल है। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 केयर सेंटर बैजनाथ में भर्ती कांगड़ा उपमंडल के झीरबल्ला गांव के भाई-बहन और नगरोटा बगवां उपमंडल के घीण गांव के युवक के सैंपल सोमवार को जांच के लिए भेजे थे, जिनकी मंगलवार को रिपोर्ट निगेटिव आई है।सीएमओ कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने ने बताया कि तीनों को घर भेज दिया है। आगामी सात दिन तक स्वास्थ्य विभाग इन पर निगरानी रखेगा। इसके अलावा दो बिलासपुर जिले के शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

38 हुए सक्रिय मामले

अब हिमाचल में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 92 पहुंच गया है। इनमें 38 सक्रिय मामले हो गए हैं। जबकि 47 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। चार लोग इलाज के लिए बाहर गए हैं तो कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर के तीन लोगों की मौत हो चुकी है।

 राज्य में अब तक 32243 लोगों को निगरानी में रखा गया। इनमें से 9538 लोगों ने 28 दिन की जरूरी निगरानी अवधि पूरी कर ली है और सभी स्वस्थ हैं। राज्य में अब तक कोरोना को लेकर 19490 लोगों की जांच की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed