{"_id":"5ec3d3ee765b39198b3d9a9a","slug":"curfew-relaxation-time-extended-in-these-districts-of-himachal-know-when-shops-will-open","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Lockdown4.0: हिमाचल में अब कर्फ्यू में आठ घंटे की ढील, जानें जिलों में कब खुलेंगी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown4.0: हिमाचल में अब कर्फ्यू में आठ घंटे की ढील, जानें जिलों में कब खुलेंगी दुकानें
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 19 May 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए हिमाचल में लॉकडाउन के साथ कर्फ्यू भी 31 मई तक लागू है। लॉकडाउन-4 शुरू होने के बाद सरकार ने मंगलवार को कर्फ्यू में ढील का समय बढ़ा दिया है। इससे लोगों को राहत मिली है। कर्फ्यू में अब सात की बजाय आठ घंटे की ढील मिलेगी। प्रधान सचिव राजस्व ओंकार शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन जरूरी होगा। साथ ही मास्क पहनकर घर से बाहर निकलना अनिवार्य है। कर्फ्यू में ढील को लेकर विभिन्न जिलों के डीसी ने अपना-अपना शेड्यूल जारी कर दिया है।
2 of 10
- फोटो : अमर उजाला
सोलन जिले में सुबह आठ से शाम चार बजे तक कर्फ्यू में ढील मिलेगी। प्रशासन ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। ढील के दौरान बाजार खुला रहेगा। मंगलवार को भी माल रोड सहित शहर के अन्य बाजारों में लोगों की काफी भीड़ देखी गई है। लोगों ने ज्वैलरी, स्पोर्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, घड़ी, खिलौने, उपहार, कॉस्मेटिक, मनियारी की दुकानों में खरीदारी की है। इसके अलावा गर्मी बढ़ने से दोपहर तक माल रोड खाली होने लग गया था। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार कारोबारियों ने अपनी दुकानें खोली थीं। ढील के दौरान सप्ताह में रविवार, बुधवार और शुक्रवार को बार्बर और ब्यूटी पार्लर संचालक दुकानें खोल पाएंगे।
3 of 10
- फोटो : अमर उजाला
शहर सहित अन्य क्षेत्रों में पुलिस की ओर से भी पेट्रोलिंग की जा रही है। इसमें शहर के मुख्य बाजार सहित अन्य जगह पर पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। वहीं, मंडी जिले में अब सुबह नौ से शाम चार के बजाय पांच बजे तक ढील मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
- फोटो : अमर उजाला
इसी तरह हमीरपुर जिले में कर्फ्यू ढील अब सुबह आठ से शाम चार बजे तक रहेगी। लॉकडाउन के चौथे चरण में जिला कुल्लू में ऑटो चलाने की अनुमति दे दी गई है। अब कर्फ्यू में ढील के दौरान शहर में ऑटो रिक्शा दौड़ सकेंगे। कुल्लू, मनाली, भुंतर में 600 से अधिक ऑटो हैं।
विज्ञापन
5 of 10
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, ऊना जिला प्रशासन ने बिना ई-पास दूसरे जिले में जाने की अनुमति दे दी है। यह अनुमति कर्फ्यू में ढील के दौरान ही रहेगी। यहां अब कर्फ्यू में ढील के दौरान लोग बिना पास के जिला के भीतर और राज्य में किसी दूसरे जिला में जा सकेंगे। लोग इसके लिए टैक्सी अथवा निजी वाहनों का प्रयोग कर सकते हैं। यही नहीं, ऊना में कर्फ्यू ढील भी एक घंटा बढ़ा दी है। अब जिला में सभी दुकानें सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक खुली रह सकेंगी। जिला में अब ऑटो भी चल सकेंगे। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स को खोलने की अनुमति भी दी गई है। सैलून की दुकानें प्रशिक्षण के बाद खोली जा सकेंगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।