{"_id":"5e7b5bbf8ebc3e6fbc28255e","slug":"coronavirus-kamdhenu-and-super-company-stop-collecting-milk-4500-farmer-families-will-be-affected","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: कामधेनु और सुपर कंपनी ने बंद किया दूध संग्रहण, 4500 किसान परिवार होंगे प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: कामधेनु और सुपर कंपनी ने बंद किया दूध संग्रहण, 4500 किसान परिवार होंगे प्रभावित
Thu, 26 Mar 2020 12:23 PM IST
Krishan Singh
गोपाल शर्मा, अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर)
गोपाल शर्मा, अमर उजाला, जुखाला (बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 26 Mar 2020 12:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना की वजह से कामधेनु और सुपर दूध की सप्लाई करने वाली कंपनियों ने 25 मार्च से दूध का संग्रहण बंद कर दिया है। इससे आने वाले दिनों में लोगों को दूध के संकट का सामना करना पड़ेगा। दूध संग्रह न होने से बिलासपुर के 4500 किसान परिवारों को संकट का सामना करना पड़ेगा। कंपनियों का कहना है कि जब तक हालात सामान्य नहीं होते, दूध का संग्रह नहीं होगा।
विज्ञापन
कंपनियां प्रतिदिन 31000 लीटर दूध इन पशुपालकों से इकट्ठा करती हैं। यह दूध पिपलुघाट व नम्होल के प्लांटों से प्रोसेस कर बिलासपुर, हमीरपुर, शिमला, सोलन आदि जिलों में वितरित होता है। कामधेनु हितकारी मंच के महासचिव जीतराम कौंडल ने कहा कि प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करेंगे।
विज्ञापन
सुपर दूध संग्रहण के हिमाचल के प्रभारी विक्रम ने बताया कि कंपनी बिलासपुर और सोलन के करीब 1500 पशुपालक से रोजाना 6000 लीटर दूध लेकर पिपलुघाट और जुखाला स्थित प्लांटों में प्रोसेस करने के बाद दूध का वितरण करती है। अभी कोरेना वायरस की वजह से दूध का संग्रहण व वितरण रोक दिया है। प्रशासन की तरफ से जो आदेश होंगे, उनका पालन करेंगे।
विज्ञापन