{"_id":"5fca317d2103fa4b966d83c6","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-no-parole-to-prisoners-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेलों में बंद सजायाफ्ता कैदियों को नहीं मिलेगी पैरोल, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लिया फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेलों में बंद सजायाफ्ता कैदियों को नहीं मिलेगी पैरोल, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लिया फैसला
Sat, 05 Dec 2020 10:53 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 05 Dec 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल में विकराल रूप धारण कर रहे कोरोना वायरस से कैदियों को बचाने के लिए अब सजायाफ्ता कैदियों को पैरोल पर नहीं भेजा जाएगा। कैदियों को आने जाने की वजह से कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए हालात सामान्य होने तक जेल मुख्यालय ने यह फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि असामान्य परिस्थिति में ही अब कैदी को पैरोल दी जाएगी।
विज्ञापन
डीजी जेल सोमेश गोयल ने बताया कि पिछले कुछ समय में पैरोल से लौटे कई कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। उनकी वजह से साथी कैदी भी संक्रमण की चपेट में आ गए। ऐसे में दवा बनने और प्रदेश में हालात सामान्य होने तक पैरोल सामान्य रूप से नहीं दी जाएगी। गोयल ने बताया कि जेल कर्मियों को भी छोटी अवधि की छुट्टी न देने और अकारण सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल न करने के लिए कहा गया है। कोशिश यही है कि कोविड की अगली वेव से कैदियों को बचाया जा सके।
विज्ञापन