{"_id":"5fef4d3e3b3aac481039422a","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-covid-19-positive-cases-today-updates-and-deaths-1-january-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन कोरोना मरीजों की मौत, प्रदेशभर में 168 संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन कोरोना मरीजों की मौत, प्रदेशभर में 168 संक्रमित
Fri, 01 Jan 2021 09:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 01 Jan 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को तीन कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में हमीरपुर के संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में कांगड़ा इंदौरा निवासी 38 वर्षीय मरीज की मौत हो गई। संक्रमित को लुधियाना के एक निजी अस्पताल से रेफर किया गया था। उसे कोविड निमोनिया और किडनी की बीमारी भी थी।
विज्ञापन
चिढ़गांव के रहने वाले 56 वर्षीय मरीज ने भी आईजीएमसी अस्पताल में दम तोड़ दिया। शुक्रवार को प्रदेशभर में 168 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। कांगड़ा 46, मंडी 38, सोलन 25, हमीरपुर 12, शिमला 17, कुल्लू 7, सिरमौर 6, बिलासपुर-लाहौल-स्पीति 5-5, चंबा-किन्नौर 3-3 और ऊना में 1 कोरोना पॉजिटिव मामला आया है।
विज्ञापन