फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 28th june 2020

पांच जवानों, यूक्रेन से लौटी एमबीबीएस छात्रा बैंक कर्मी समेत हिमाचल में कोरोना के 24 नए मरीज

Sun, 28 Jun 2020 09:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 28 Jun 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 28th june 2020
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

देवभूमि हिमाचल में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को प्रदेश भर में बीएसएफ-सेना के चार जवान, एक पुलिस कर्मचारी, यूक्रेन से लौटी एमबीबीएस की छात्रा, बैंक कर्मचारी और तीन बच्चों समेत 24 नए मरीज मिले हैं। कांगड़ा में 11, ऊना-सोलन में 3-3, हमीरपुर-चंबा-शिमला-बिलासपुर-सिरमौर-मंडी-किन्नौर में एक-एक मामला आया है। प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 917 पहुंच गया है जबकि 379 सक्रिय मामले हैं। अब तक 518 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।

विज्ञापन


शिमला के कुमारसैन में पेशे से ड्राइवर कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह नारकंडा में संस्थागत क्वारंटीन था। किन्नौर के भावानगर में तीन पुलिस कर्मचारियों के बाद अब एक और पुलिस कर्मी संक्रमित हो गया है। कांगड़ा जिले में माता-पिता के साथ दिल्ली से लौटा फतेहपुर का सात साल का मासूम, पंजाब में पॉजिटिव के संपर्क में आने से फतेहपुर का 36 वर्षीय बैंक कर्मचारी, 18 जून को जम्मू से लौटा छन्नी इंदौरा का बीएसएफ जवान (54) और अरुणाचल से लौटा रक्कड़ का सेना जवान (39) पॉजिटिव पाए गए हैं। दिल्ली से लौटा चंबा जिले के चाहला का 17 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन


इसे बनीखेत में संस्थागत क्वारंटीन में रखा गया था। संक्रमित युवक को बालू कोविड सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है। जिला हमीरपुर में रविवार को कोरोना संक्रमित का एक नया मामला सामने आया है। 48 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति उपमंडल भोरंज का रहने वाला है। जिला स्वास्थ्य विभाग में कोरोना संक्रमित की पुष्टि होने के बाद संबंधित व्यक्ति को कोविड-19 अस्पताल हमीरपुर शिफ्ट कर दिया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमित व्यक्ति का यात्रा इतिहास खंगालने में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊना में बंगाणा के सवल बल्ह क्षेत्र का दिल्ली से लौटा बीएसएफ जवान जबकि सिरमौर के धौलाकुआं में दिल्ली आर्मी कैंट से लौटा सेना जवान (48) भी संक्रमित हैं। सोलन के धर्मपुर में यूक्रेन से लौटी युवती और नालागढ़ में संक्रमित पिता के साथ कोविड केयर सेंटर में रह रहे आठ और दस साल के दो बच्चों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। रविवार को पॉजिटिव आए अन्य मरीजों में अधिकांश दिल्ली से लौटे हैं। उल्लेखनीय है कि शनिवार देर शाम तक माता-पिता, दो महीने की बच्ची समेत प्रदेश में कोरोना के 21 मरीज मिले थे। इनमें हमीरपुर में 10, कांगड़ा में 7, सोलन के बद्दी में 3 और मंडी जिला से एक मामला सामने आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed