फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 27th june 2021

राहत: सिरमौर में 126 दिन बाद कोई पॉजिटिव नहीं, किन्नौर में 99% आबादी को लगी वैक्सीन

Sun, 27 Jun 2021 10:54 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला/मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/धर्मशाला/मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Jun 2021 10:54 PM IST
सार

कांगड़ा 36, चंबा 22, सोलन 11, मंडी, हमीरपुर-ऊना 9-9, शिमला 7, कुल्लू 5, बिलासपुर 2 और लाहौल-स्पीति में 1 मामला आया है। शाहपुर के सल्ली गांव की 61 वर्षीय महिला और ऊना के अंब की 45 वर्षीय महिला की टांडा अस्पताल में मौत हुई है।

विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 27th june 2021
कोरोनावायरस - फोटो : PIB

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार घटने लगे हैं। सिरमौर जिले में 126 दिन बाद रविवार को कोई पॉजिटिव मरीज नहीं आया। जिले में 22 फरवरी को कोई संक्रमित नहीं आया था। किन्नौर जिले में भी कोई पॉजिटिव नहीं निकला। रविवार को प्रदेश में कोरोना से 2 मरीजों की मौत हुई है, जबकि 102 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। रविवार को आईजीएमसी शिमला और टांडा मेडिकल कॉलेज में 1-1 मरीज की मौत हुई है।

विज्ञापन


नए मामलों में कांगड़ा में 36, चंबा में 22, सोलन में 11, मंडी-हमीरपुर-ऊना में 9-9, शिमला में 7, कुल्लू 5, बिलासपुर 2 और लाहौल-स्पीति में 1 मामला सामने आया है। उधर, जनजातीय जिला किन्नौर में एक सप्ताह चले विशेष टीकाकरण अभियान के तहत 18 वर्ष से ऊपर की करीब 99 फीसदी आबादी को कोरोना वैक्सीन का टीका लग चुका है। जिले में गर्भवती महिलाओं और कोरोना संक्रमितों को टीकाकरण नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


बीते दिन लाहौल-स्पीति 100 फीसदी वैक्सीनेशन वाला प्रदेश का पहला जिला बना है। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अन्वेशा नेगी ने कहा कि दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान सोमवार 28 जून से 3 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान जिले के 48 स्थानों पर टीकाकरण का काम शुरू होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टांडा व नेरचौक में आज से ओपीडी शुरू
धर्मशाला/मंडी। कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज और मंडी के नेरचौक मेडिकल कॉलेज में सोमवार से सभी मरीजों के लिए ओपीडी शुरू हो जाएगी। कोरोना के चलते प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में ओपीडी बंद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed