फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 23 August 2020

Coronavirus in Himachal: एचआरटीसी के चालक-परिचालक, ऊना अस्पताल की दो नर्सें कोरोना पॉजिटिव, प्रदेशभर में 97 संक्रमित

Mon, 24 Aug 2020 12:06 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 24 Aug 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 23 August 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में रविवार को 97 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। सोलन में 27, सिरमौर में 26, कांगड़ा में 17, ऊना में 12, चंबा में 7, हमीरपुर में 4, शिमला में 2 और कुल्ल-बिलासपुर में 1-1 मामला आया है। प्रदेशभर में संक्रमितों का आंकड़ा 5001 पहुंच गया है जिनमें से सक्रिय मामले 1464 हैं। सिरमौर जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को जिले में छह माह की बच्ची, एचआरटीसी के चालक-परिचालक समेत 26 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें से अधिकतर नाहन शहर से संबंधित है। पहले से संक्रमित के प्रारंभिक संपर्क में आए कच्चा टैंक के सात लोग एक साथ पॉजिटिव आए हैं। जबकि शहर के अन्य हिस्सों में भी कोरोना के नए मामले आने से हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


शहर में संक्रमित पाए जाने वालों में अधिकतर कालाअंब के उद्योग में कार्यरत कर्मचारी भी बताए जा रहे हैं। पॉजिटिव मामलों में कच्चा टैंक नाहन में सात मामले एक साथ सामने आए हैं। यहां सात, 13 और 14 वर्ष के बच्चों के साथ ही 26 वर्ष का युवक, 63 और 81 वर्ष के बुजुर्ग भी पॉजिटिव पाए गए हैं। इसक हलावा तालों सेरटा में छह माह की बच्ची, 54 और 46 वर्ष के व्यक्ति पॉजिटिव आए हैं। एचआरटीसी में कार्यरत 26 और 38 वर्ष के चालक-परिचालक भी संक्रमित हो गए हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा नाहन के गाढा में 20 वर्ष तथा डाबों मोहल्ला में 45 वर्ष का व्यक्ति पॉजिटिव आया है। शाम को आई रिपोर्ट में 12 और लोग पॉजिटिव आए हैं। इनमें पहले संक्रमित हुए एक शख्स के संपर्क में आने से आईटीआई नाहन क्षेत्र से दो, रामकुंडी में दो लोग पॉजिटिव आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कालाअंब के एक उद्योग का कर्मी, नाहन का 25 वर्षीय युवक, फार्मा कंपनी कालाअंब के दो कर्मी, एक शंभूवाला, शिलाई के टटियाना से एक, पांवटा के बहराल और अमरपुर से भी एक-एक पॉजिटिव मामले आया है। सीएमओ डॉ. केके पराशर ने इसकी पुष्टि की है।

ऊना जिले में कोटलाकलां के पांच लोगों समेत 12 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की दो नर्सें भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। तीन परिवारों के छह सदस्य भी जांच में कोरोना संक्रमित निकले हैं।


कांगड़ा जिले में 17 और चंबा में 7 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा है। हमीरपुर जिले में चार कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। वहीं नौ मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। बिलासपुर जिले में एक कोरोना पॉजिटिव केस आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed