{"_id":"5f0b064c07d7c96f023ac556","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-covid-19-positive-cases-today-updates-12-july-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन में एक साथ 10, आईटीबीपी के 4 जवानों समेत हिमाचल में 31 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में एक साथ 10, आईटीबीपी के 4 जवानों समेत हिमाचल में 31 कोरोना पॉजिटिव
Sun, 12 Jul 2020 10:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में आईटीबीपी के 4 जवानों समेत हिमाचल में कोरोना के 31 नए मामले सामने आए हैं। वहीं प्रदेश में 21 मरीज ठीक भी हुए हैं। संक्रमितों में शिमला जिले के ज्यूरी में संस्थागत क्वारंटीन आईटीबीपी के 4 जवान, सोलन में 10, कांगड़ा में 6, सिरमौर में 4, ऊना में 3, चंबा में 2, मंडी और बिलासपुर में 1-1 मरीज पॉजिटिव निकला। ऊना में एक दिन पहले संक्रमित दो कामगारों के चलते ट्रिपल आईटी सलोह और अंब के भंजाल का उद्योग सील कर दिया गया है। प्रदेश में 21 मरीज ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
सोलन जिले के बीबीएन में बाहरी राज्यों से उद्योगों में काम करने पहुंचे 10 लोग संक्रमित मिले हैं। कांगड़ा जिले के छतड़ी में पिता-पुत्री, जवाली के धान में पहले से संक्रमित पिता के बाद उसकी 13 साल की बेटी, हरसर के घार में पहले से संक्रमित पिता के बाद उसका 6 साल का बेटा, दिल्ली से जयसिंहपुर लौटी महिला और उत्तर प्रदेश से लौटा बासा वजीरा का अधेड़ व्यक्ति संक्रमित निकला है।
विज्ञापन
कांगड़ा जिले में 12 मरीज ठीक भी हुए हैं। सिरमौर के पांवटा में तीन और एक शिलाई में संक्रमित निकला। ऊना जिले में तीन लोग संक्रमित पाए गए। उधर चंबा जिले में दुबई से चुवाड़ी लौटा और केरल से तारागढ़ काकरिया लौटा युवक पॉजिटिव आया है। यहां तीन मरीज ठीक हुए हैं। उधर मंडी के बल्ह के कुम्मी गांव में गुरुग्राम से लौटी एक युवती पॉजिटिव पाई गई है। बिलासपुर में कुवैत से नयनादेवी पहुंचा युवक संक्रमित हुआ है।
विज्ञापन