फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 11 March 2021

Coronavirus in Himachal: नर्सिंग कॉलेज की 48 छात्राओं समेत 92 कोरोना पॉजिटिव

Thu, 11 Mar 2021 10:31 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 11 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 11 March 2021
कोरोना वायरस (सांकेतिक) - फोटो : ANI

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को 92 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। सिरमौर 49, ऊना 8, सोलन 12, कांगड़ा 12, शिमला 4, हमीरपुर 3, मंडी 2, बिलासपुर, कुल्लू में 1-1 मामला आया है। इटरनल विश्वविद्यालय बडू साहिब के नर्सिंग कॉलेज में संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार को दूसरे दिन 48 प्रशिक्षुओं की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक मामला नाहन में आया है। बडू साहिब में अब तक कोरोना संक्रमण के 130 मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन


इनमें 124 मामले प्रशिक्षु नर्सों से जुड़े हुए हैं। 75 सैंपलों की रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। संक्रमण की चपेट में आने वालों में कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को आइसोलेट कर दिया है। वहीं, प्रशासन ने विश्वविद्यालय के कुछ क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील कर दिया है। जिले में कोरोना ने एक बार फिर कहर बरपा दिया है। बडू साहिब विश्वविद्यालय में सबसे पहले छह लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
विज्ञापन


इसके बाद उनके संपर्क में आने वालों की जांच की गई तो कई प्रशिक्षु नर्सें भी संक्रमण की चपेट में पाईं गईं। नर्सिंग कॉलेज की सभी प्रशिक्षुओं के सैंपल लिए गए हैं। गुरुवार को भी सैंपल लिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को लिए सैंपलों में से नर्सिंग कॉलेज की प्रशिक्षुओं के संक्रमण की चपेट में आने की पुष्टि हुई है। सभी सैंपलों की आरटीपीसीआर में जांच की गई। पॉजिटिव आई सभी नर्सिंग कॉलेज की 18 से 22 वर्ष की प्रशिक्षु हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. केके पराशर ने बताया कि बडू साहिब को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। सबको आइसोलेट किया गया है। वहीं, कॉलेज की सभी प्रशिक्षुओं के सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले निजी विश्वविद्यालय में छह लोग संक्रमित पाए गए थे। इनके संपर्क में आने वाले जांच में पॉजिटिव आ रहे हैं।  उन्होंने बताया कि दस लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो गए हैं। जिले में अब संक्रमितों का आंकड़ा 154 पहुंच गया है। जिला कांगड़ा में नूरपुर के एक कॉलेज छात्र समेत कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed