फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 11 July 2020

Coronavirus: हिमाचल में 11 नए पॉजिटिव मरीज, जानिए किस जिले में कितने मामले

Sat, 11 Jul 2020 09:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 11 Jul 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 11 July 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

हिमाचल में शनिवार को कोरोना वायरस के 11 नए मरीज आए हैं। इसमें ऊना चार, सिरमौर-हमीरपुर में एक-एक, कांगड़ा तीन और सोलन में दो मामले आए हैं। पंजाब के तरनतारन से ऊना जिले के अंब थाने में लाया गया महिला से दुराचार का आरोपी कोरोना संक्रमित निकला। आरोपी के संपर्क में आने से पुलिस कर्मचारियों समेत 30 से 40 लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है, जबकि अंब थाने को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है।

विज्ञापन


इसके अलावा शुक्रवार को सोलन शहर में दो पुलिस कर्मियों और परवाणू ईएसआई अस्पताल में डॉक्टर के पॉजिटिव आने के बाद शनिवार को पुलिस लाइन, मिनी सचिवालय की लाइसेंस ब्रांच, परवाणू ईएसआई अस्पताल को सील कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कांगड़ा में आए तीन मामलों में ऊना जिले के अंब में पंजाब के तरनतारन से लाया गया दुराचार का आरोपी शामिल है।
विज्ञापन


आरोपी का कोरोना टेस्ट करवाने अंब से टांडा मेडिकल कॉलेज लाया गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सोलन के बीबीएन में एक महिला और एक युवक संक्रमित निकले हैं। दो मामलों में इसके अलावा कांगड़ा जिले में जवाली के घाड़जरोट की बुजुर्ग महिला और नगरोटा सूरियां के बासा का अधेड़ संक्रमित पाया गया। उधर सिरमौर जिले के खेड़ा गांव में असम से लौटा सेना का जवान पॉजिटिव निकला। हमीरपुर जिले में नादौन के करड़ोह में एक कोरोना का मरीज सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर ऊना में रात को चार कोरोना मरीज दर्ज किए गए हैं। ये मामले सलोह, अंबोआ और गोंदपुर से हैं। इनमें छह साल का बच्चा भी शामिल है। बच्चे को छोड़कर सभी संक्रमितों को कोविड केयर सेंटर खड्ड शिफ्ट किया गया है। इसके साथ ही हिमाचल में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 1182 हो गया है। 263 सक्रिय मामले हैं। राज्य में अब तक 895 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। नौ की मौत हुई है और 13 राज्य के बाहर शिफ्ट हो गए हैं। शनिवार को 23 और मरीज ठीक हो गए हैं।   


रिपोर्ट आई निगेटिव: दिल्ली के दंपती की होगी गिरफ्तारी
कोरोना की फर्जी निगेटिव रिपोर्ट बनवा कर कांगड़ा पहुंचे दिल्ली के पति और पत्नी की कोविड 19 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। कोरोना महामारी के बीच फर्जी तरीके से दूसरे राज्य से हिमाचल में प्रवेश करने के आरोप में इस दंपती को अब पुलिस गिरफ्तार करेगी। दोनों पर धोखाधड़ी के आरोप में कांगड़ा पुलिस ने मामला दर्ज किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed