फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 10 August 2020

Coronavirus in Himachal: सोलन में 31 कोरोना पॉजिटिव, प्रदेशभर में 89 संक्रमित

Mon, 10 Aug 2020 10:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 10 Aug 2020 10:08 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 10 August 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

हिमाचल में सोमवार को 89  नए कोरोना मरीज आए हैं। सोलन में 31, मंडी में 20 और सिरमौर में 15, शिमला 3, कुल्लू 2, किन्नौर 2, बिलासपुर 1, हमीरपुर 9, और कांगड़ा में 5 लोग संक्रमित पाए गए हैं।नए आए मामलों में खेल मंत्री राकेश पठानिया के नूरपुर के रहने वाले निजी सहायक, जंगलबैरी बटालियन के कमांडेंट और डीएसपी पांवटा समेत प्रदेश भर में 88  लोग पॉजिटिव आए हैं। वहीं, कोरोना ने एक ही दिन में दो लोगों की जान ले ली। मंडी के जवाहर नगर के बुजुर्ग (70) ने रविवार देर रात करीब 3 बजे दम तोड़ा, वहीं आईजीएमसी शिमला में नालागढ़ के अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना से अब तक 15 जानें जा चुकी हैं। सोलन में सोमवार को 31 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं।  बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ से ही 16 मामले आए हैं। अन्य मामले अर्की, परवाणू और सोलन से हैं। मंडी जिले में सोमवार को 19 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। इनमें आठ मामले खुनागी से और अन्य 11 मामले बाहरी राज्यों से आए हैं।

विज्ञापन


सिरमौर जिले में चतुर्थ वाहिनी जंगलबैरी के कमांडेंट और डीएसपी पांवटा साहिब, माजरा पंचायत प्रधान का छोटा भाई, बेटा और बहू पॉजिटिव निकले हैं। बीते दिनों पुरुवाला  पुलिस थाने के मुख्य आरक्षी के पॉजिटिव आने के बाद डीएसपी समेत अन्य पुलिस कर्मियों के सैंपल लिए गए। कमांडेंट पांवटा विश्राम गृह और पांवटा डीएसपी होम आईसोलेट थे। पुलिस हेड क्वार्टर शिमला के नारकोटिक्स विभाग के एसपी स्तर के अधिकारी किसी मामले की जांच को पांवटा विश्राम गृह में ठहरे थे। पिछले चार दिनों में 30 से अधिक लोग कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं जो मंत्री के स्वागत कार्यक्रमों में शामिल हुए थे। कमांडेंट बाताचौक और डीएसपी पांवटा घर पर ही आईसोलेट होंगे। देर रात 11 और पॉजिटिव मरीज आए हैं। इनमें 4 नाहन, 3 सुरला समेत पांवटा, बनोर, शिलाई, सतौन से एक-एक मामला है। 
विज्ञापन


शिमला जिले के रामपुर खनेरी में आईटीबीपी के दो जवानों की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। कुमारसेन में मजदूर पॉजिटिव आया है। यह संस्थागत क्वारंटीन था। हमीरपुर जिले में कोरोना संक्रमण के नौ नए मामले आए हैं। इनमें पांच बड़सर चिकित्सा खंड के हैं। वहीं किन्नौर जिले के  यंगपा-1 में पति और पत्नी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बिलासपुर जिले में भी एक कोरोना पॉजिटिव मामला आया है। महाराष्ट्र से लौटा घुमारवीं का व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। कुल्लू जिले में दिल्ली से लौटे दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 3463 पहुंच गया है। 1215 सक्रिय मामले हैं। 2195 मरीज ठीक हो गए हैं। सोमवार को 24  और मरीज ठीक हो गए हैं। 25 राज्य के बाहर चले गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी का आईजीएमसी में हुआ सीटी स्कैन
वहीं, कोरोना वायरस से पीड़ित ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी का सोमवार को आईजीएमसी में छाती का सिटी स्कैन टेस्ट भी करवाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक टेस्ट में संक्रमण फैलने को लेकर जानकारी जुटाना था। हालांकि मंत्री की हालत स्थिर है। आइजीएमसी प्राचार्य डॉ. रजनीश पठानिया ने सिटी स्कैन टेस्ट करने की पुष्टि की है।

कुंजड़ी मल्हार की प्रस्तुति देने वाला कलाकार संक्रमित

मिंजर मेले के दौरान कुंजड़ी मल्हार की प्रस्तुति देने वाला एक कलाकार कोरोना संक्रमित निकलने से हड़कंप मच गया है। दो अगस्त को मेले के समापन पर मिंजर विसर्जन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों समेत नेता भी मौजूद रहे। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने शामिल सभी को होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी है। समापन समारोह में बिना मास्क कुंजड़ी मल्हार सुनते हुए प्रशासनिक अधिकारी सहित अन्य लोगों का फोटो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। लोग अब इसको लेकर कई तरह के सवाल उठा रहे हैं। मिंजर मेले के समापन समारोह में सभी लोगों ने जिन कलाकारों के समक्ष बैठकर बिना मास्क कुंजड़ी मल्हार गीत सुना था, उनमें से एक कलाकार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह कलाकार धड़ोग वार्ड से संबंधित है।

दो अगस्त को मिंजर मेले का समापन हुआ था। दरबार हाल से शोभायात्रा मिंजर प्रवाहित करने को मंजरी गार्डन पहुंची। मिंजर प्रवाह से पहले कुंजड़ी मल्हार गीत की प्रस्तुति हुई। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी और अन्य सामाजिक दूरी के नियमों को दरकिनार करते हुए बिना मास्क भी दिखे।अगर कोई अधिकारी संक्रमित पाया जाता है तो इसमें प्रशासन की बड़ी लापरवाही साबित होगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि कुंजड़ी मल्हार संगीत पार्टी का एक कलाकार कोरोना पॉजिटिव आया है। उसे कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया है। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों और अन्य लोगों को होम क्वारंटीन होने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed