फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 1 September 2020

तीन और लोगों की कोरोना से मौत, आईजीएमसी में यूरोलॉजी विभाग के हेड भी संक्रमित

Tue, 01 Sep 2020 10:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 01 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases today updates 1 September 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को कोरोना संक्रमण से तीन और लोगों की मौत हो गई है। प्रदेश में अब तक 41 लोग कोरोना से जान गंवा चुके हैं। शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में मंगलवार को एक महिला मरीज की मौत हुई है। शिमला के लक्कड़ बाजार की 42 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला को बुखार और सांस की दिक्कत के कारण सोमवार को आईजीएमसी में दाखिल किया गया था। मंगलवार को महिला ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


बद्दी के हिल व्यू में कोरोना से 37 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। इसे रात को सीने में दर्द और खांसी की शिकायत होने पर काठा चिकित्सालय लाया गया था, जहां मंगलवार शाम को उसने दम तोड़ दिया। कोविड -19 के बीबीएन प्रभारी डॉ. गगनदीप ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


नालागढ़ की 35 वर्षीय महिला को उपचार के लिए एमएमयू रेफर किया गया था। यहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को 121 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। सिरमौर में 34, बिलासपुर में 24, ऊना में 15, शिमला में 14, हमीरपुर में 8, सोलन में 4, कांगड़ा में 16, चंबा में 2 और कुल्लू के आनी में 1 कोरोना पॉजिटिव मामला आया है।

शिमला के आईजीएमसी अस्पताल के यूरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बुखार जैसी समस्या होने के बाद उन्होंने कोविड सैंपल जांच के लिए दिया था। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। विभागा अध्यक्ष के पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल में दहशत का माहौल है। अस्पताल की क्वारंटीन कमेटी ने मंगलवार शाम को बैठक भी की। बैठक में डॉक्टर के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग कर उन्हें क्वारंटाइन संबंधी प्रक्रिया शुरू करने को कहा है।

बताया जा रहा है कि यह डॉक्टर कुछ दिन पहले लुधियाना में एग्जाम देने गए थे। शायद यहीं वह किसी पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए होंगे। इसके अलावा कोरोना संदिग्ध वार्ड में मंगलवार देर शाम तक दो, फ्लू ओपीडी में एक और रामपुर से 4 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला डॉक्टर सुरेखा चोपड़ा ने बताया कि इसकी पुष्टि की है। वहीं रुल्दुभट्ठा में एक परिवार का एक सदस्य पॉजिटिव आने के बाद मंगलवार को जिला प्रशासन ने एहतियातन तौर पर भवनों को सील कर दिया है।


सोलन में एक महिला और नालागढ़ में दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनका ट्रूनेट मशीन से टेस्ट हुआ हैं वहीं सीआरआई कसौली से दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनके गुप्ता ने बताया कि पॉजिटिव आए लोगों में एक महिला सोलन में इलाज के लिए आई थी, जिसका ऑपरेशन करवाने के बाद इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। वहीं, नालागढ़ में एक महिला संक्रमित पाई गई है, महिला को कोविड केयर सेंटर शिफ्ट कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed