फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 Positive cases in himachal pradesh today News

हमीरपुर में एक साथ कोरोना के पांच पॉजिटिव मामले, आठ वार्ड कंटेनमेंट जोन में बदले

Mon, 18 May 2020 09:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 18 May 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 Positive cases in himachal pradesh today News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के हमीरपुर जिले में पहली बार दो टैक्सी चालकों समेत कोरोना संक्रमण के एकसाथ पांच नए मामले सामने आए हैं। पॉजिटिव पांचों लोग मुंबई से लौटे हैं। इनमें दो लोग मुंबई में टैक्सी चलाते हैं। उपायुक्त हमीरपुर हरिकेश मीणा ने संबंधित क्षेत्र को सील कर तीन गांवों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। ये सभी लोग क्वारंटीन किए गए थे। कंटेनमेंट जोन में मंगलवार से कर्फ्यू में ढील नहीं मिलेगी। नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत नौंहगी के चौकी राजपूतां और ग्वारडू गांव के व्यक्ति मुंबई में टैक्सी चलाते हैं।

विज्ञापन


नादौन के नौंहगीं पंचायत के चौकी राजपूतां गांव, गलोड़ तहसील के खुंगल गांव, टौणी देवी क्षेत्र के ग्वारड़ू गांव, टौणीदेवी क्षेत्र के रेड़ू पधर गांव कोसील (बंद) करने के निर्देश संबंधित एसडीएम को दिए हैं। उधर, जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 15 पहुंच गई है। इनमें तीन लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस 11 रह गए हैं। डीसी ने कहा कि पांचों पॉजिटिव लोगों के नमूने गत 16 मई को लिए थे। इनकी रिपोर्ट सोमवार दोपहर बाद मिली है। 
विज्ञापन

 

कर्फ्यू ढील समाप्त

नादौन उपमंडल की ग्वालपत्थर पंचायत में गत रविवार को दो पॉजिटिव मामले आने के बाद दो पंचायतों के 8 वार्डों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। डीसी ने इन क्षेत्रों में कर्फ्यू ढील समाप्त कर दी है। ग्वालपत्थर के सभी सात वार्ड तथा हथोलपंचायत के वार्ड नंबर-1 (साई) को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। इन क्षेत्रों में आने-जाने पर रोक रहेगी। सरकारी सेवाओं में लगे व्यक्तियों एवं वाहनों को इससे छूट रहेगी।

कर्फ्यू ढील भी समाप्त कर दी गई है। दुकानें एवं बैंक भी आगामी आदेशों तक बंद रहेंगे। लोगों को दूध, किराना, फल-सब्जियां, दवाइयां एवं रसोई गैस सिलिंडर सहित सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति घर-द्वार की जाएगी। कोई भी व्यक्ति न तो पैदल अथवा वाहन में बाहर निकल सकेगा। न इधर-उधर घूम-फिर सकेगा। यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गए हैं और आगामी आदेशों तक मान्य रहेंगे
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed