फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases and deaths today updates 4 December 2020

हिमाचल: 15 कोरोना संक्रमितों की मौत, 805 नए मामले, पूर्व सीएम वीरभद्र आवास में पांच कर्मी पॉजिटिव

Fri, 04 Dec 2020 10:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 04 Dec 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Himachal Pradesh covid 19 positive cases and deaths today updates 4 December 2020
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना से 15 की मौत हो गई। शिमला जिले में सबसे ज्यादा आठ पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। मृतकों में 6 पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को कोरोना से चार की मौत हो गई। जगतसुख मनाली के 64 वर्षीय बुजुर्ग, गांव घरड़ पनारसा के 58 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति और बरोट के 68 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। पस्सड़ क्षेत्र में होम आइसोलेट 58 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई है। टांडा अस्पताल में देहरा गोपीपुर निवासी 34 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति और बैजनाथ की 79 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित महिला ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को प्रदेश में कोरोना वायरस के 805 नए मामले आए हैं। शिमला जिले में 235, मंडी 109, कांगड़ा 147, बिलासपुर 45, चंबा 41, कुल्लू 55, सोलन 75, हमीरपुर 27, ऊना 34, किन्नौर 15, सिरमौर 13 और लाहौल-स्पीति 9 कोरोना के मामले आए हैं।  मंडी जिले में एसडीएम सदर, डीएसपी व अधिशाषी अभियंता के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 43500 पहुंच गया है। 8300  सक्रिय मामले हैं। 34458 मरीज ठीक हो चुके हैं। 698 संक्रमितों की अब तक मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आवास के पांच कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें एक सुरक्षाकर्मी (पीएसओ), एक पूर्व आईएएस अधिकारी, कर्मचारी आवास से दो कर्मी और एक एस्कॉर्ट कर्मी शामिल है। आईजीएमसी के प्रिंसिपल डॉ. रजनीश पठानिया ने इसकी पुष्टि की है। स्वास्थ्य विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आवास के सभी कर्मियों के सैंपल लिए थे। पांच कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री आवास में हड़कंप मच गया है। अब इन सभी कर्मियों के कांटेक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी है ताकि यह पता चल सके कि इनके संपर्क में कौन-कौन लोग आए हैं। संपर्क में आए सभी लोगों के भी सैंपल लिए जाएंगे। सूत्रों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का भी कोरोना सैंपल लिया है जिसकी रिपोर्ट आना बाकी है। लाहौल-स्पीति में भी एक कोरोना संक्रमित की मौत हुई है। 
विज्ञापन


कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन के लिए ली जाएगी बटालियन के जवानों की मदद
डीजीपी संजय कुंडू ने प्रदेश की सभी बटालियन के कमांडेंट को निर्देश दिए हैं कि वे जिलों के एसपी के साथ संपर्क कर जरूरत के मुताबिक पुलिस बल मुहैया कराएं। हाईकोर्ट के वीरवार को आए आदेश के बाद डीजीपी की ओर से ये निर्देश जारी किए गए हैं। कहा गया है कि इन जवानों को जिले में बने कंटेनमेंट जोन में तैनात करने के लिए लगाया जाए, ताकि इन कंटेनमेंट जोन से लोगों के आने-जाने को रोका जा सके। साथ ही तीनों रेंज के आईजी को पर्यवेक्षण व आदेश लागू कराने तथा शनिवार दोपहर 12 बजे तक कंप्लायंस रिपोर्ट देने को भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में कंटेनमेंट जोन बनाए
ऊना जिले की विभिन्न पंचायतों में कोरोना संक्रमण के पॉजिटिव मामले आने के चलते संबंधित क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन घोषित करने के आदेश जारी किए हैं। डीसी राघव शर्मा ने बताया कि अंब के वार्ड 3, भैरा के वार्ड 3, चरतगढ़ के वार्ड 5, जलग्रां के फेज 3, मैहतपुर के वार्ड 1, रैंसरी के वार्ड 6, लोअर देहलां के वार्ड 8, पनोह के वार्ड 2, रक्कड़ कालोनी के वार्ड 12, रैंसरी के वार्ड 1, एमसी ऊना के वार्ड 2, नंगल जरियालां के वार्ड 1, एनएसी गगरेट के वार्ड 3, टाहलीवाल के वार्ड 7, धर्मपुर के वार्ड 2, एमसी ऊना के वार्ड 6 में एक निर्धारित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। उपायुक्त ने बताया कि अंब के वार्ड 3, भैरा के वार्ड 3, नंगल जरियालां के वार्ड 1, एनएसी गगरेट के वार्ड 3 के शेष हिस्सों को बफर जोन बनाया गया है। वहीं, चंबा जिले के पर्यटन नगरी डलहौजी में 11 और भटियात विस क्षेत्र में 15 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। 

पंचायत चुनाव नतीजों के बाद नहीं होगा जश्न

हिमाचल में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बाद सरकार के आगामी कार्यक्रमों पर भी असर पड़ता दिख रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि पंचायत चुनाव कोविड नियमों और एक्ट के प्रावधान के अनुसार होंगे। कोविड मामले इसी तरह बढ़ते रहे तो मतदान वाले दिन सामाजिक दूरी बनाए रखने को चुनाव आयोग से चर्चा करेंगे। नतीजों के बाद जश्न पर रोक लगाई जाएगी। सरकार के तीन साल पूरे होने का कार्यक्रम भी सादे रूप में मनाएंगे। इसे वर्चुअल भी कर सकते हैं। इस पर 15 दिसंबर के बाद ही फैसला होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed