{"_id":"5f6d981b8ebc3e69b043951e","slug":"coronavirus-in-himachal-pradesh-covid-19-positive-cases-and-deaths-today-updates-25-september-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus in Himachal: सात कोरोना संक्रमितों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus in Himachal: सात कोरोना संक्रमितों की मौत
Fri, 25 Sep 2020 07:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 25 Sep 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को सात कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। मंडी जिले के लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक में दो लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है जिसमें एक व्यक्ति हमीरपुर जिले के सुजानपुर का रहने वाला है और दूसरा मंडी जिला मुख्यालय के भगवाहन मोहल्ले का है।
विज्ञापन
हमीरपुर निवासी मरीज को देर रात परिजनों के आग्रह पर चंडीगढ़ निजी अस्पताल के लिए रेफर किया गया था लेकिन चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ जीवानंद चौहान ने दो मौतों की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों का नेरचौक में ही सरकार की ओर से जारी एसओपी के मुताबिक अंतिम संस्कार प्रशासन की निगरानी में किया जाएगा। चंबा में 35 वर्षीय कोरोना संक्रमित ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सिरमौर के पांवटा साहिब में 48 वर्षीय महिला की मौत हुई है। महिला चार दिन से अस्वस्थ थी। उसे बीपी व शूगर की दिक्कत थी। शुक्रवार सुबह महिला को सांस लेने में दिक्कत आने पर अस्पताल पहुंचाया। महिला की मौत के बाद कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में बिलासपुर के व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई है। सोलन जिले में दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। कंडाघाट निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति और नालागढ़ के 62 वर्षीय बुजुर्ग की एमएमयू अस्पताल में मौत हो गई। प्रदेश में शुक्रवार को 152 कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं।
मंडी में 35, कांगड़ा 23, सिरमौर 22, शिमला में 30, कुल्लू 7, लाहौल-स्पीति 2, चंबा में 7, किन्नौर में 9, ऊना में 7, किन्नौर में 9, हमीरपुर में 1 मामला आया है। रामपुर में 9, ठियोग में 4, ग्रामीण बैंक की अध्यक्ष समेत रोहड़ू में 17 मामले आए हैं।