फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coronavirus in himachal: covid 19 cases, deaths latest update in hindi for oct 26

CoronaVirus in Himachal: चार संक्रमितों की मौत, प्रदेशभर में 177 नए मामले

Mon, 26 Oct 2020 11:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 26 Oct 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in himachal: covid 19 cases, deaths latest update in hindi for oct 26
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में चार और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। टांडा में चौंतड़ा चंबा की 65 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, नेरचौक मेडिकल कॉलेज मंडी में मबोग करसोग के 25 वर्षीय कोरोना संक्रमित युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक का दो बार ब्रेन ट्यूमर का ऑपरेशन हुआ था। इसके अलावा नेरचौक निवासी 83 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग ने भी दम तोड़ दिया। देररात को काॅलेज में कुल्लू जिले के ढालपुर निवासी 70 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई।  वहीं प्रदेश में सोमवार को 177 नए मामले आए हैं। कुल्लू जिले में 34, शिमला 33, हमीरपुर 20, कांगड़ा 25, मंडी 13, किन्नौर 12, बिलासपुर 10, चंबा 8, ऊना 4, लाहौल-स्पीति 7,  सिरमौर 2 और सोलन में 9 नए मामले आए हैं। 

विज्ञापन


हमीरपुर जिले 20 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि नए मामले झिनकरी, बस्सी, बरोग, मनसाई और भोरंज के गांव डुंगरी से आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में  संक्रमितों का कुल आंकड़ा 20586 के पार हो गया है। 2511 सक्रिय मामले हैं। कोरोना से 17760 लोग ठीक हो चुके हैं। हिमाचल में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 86 फीसदी तक पहुंच गई है। राज्य में 290  कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन

अब कोरोना से शून्य मृत्यु दर का लक्ष्य निर्धारित करेगा हिमाचल

मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने कहा कि प्रदेश को अब कोरोना से शून्य मृत्यु दर प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए, जिसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन के नियमों का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। मुख्य सचिव ने यह बात सोमवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई डीसी, एसपी और सीएमओ की बैठक में कही। 

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि पुलिस सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करवाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि विभाग यह सुनिश्चित बना रहा है कि प्रदेश में प्रतिदिन चार हजार कोविड टेस्ट किए जाएं। उन्होंने कहा कि लोगों को अधिक सजग रहने की जरूरत है, क्योंकि शरद ऋतु के दौरान संक्रमण में बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन परियोजना निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने ‘गाइडलाइन फॉर क्रिएशन ऑफ हेल्थ केयर वर्कर डाटा बेस फॉर कोविड-19 वैक्सीनेशन’ पर प्रस्तुति दी। अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व आरडी धीमान, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव जेसी शर्मा और अन्य अधिकारी इस बैठक में उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed