फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   CoronaVirus in Himachal: covid 19 cases and deaths latest update for november 17

CoronaVirus in Himachal: पूर्व विधायक समेत 12 कोरोना संक्रमितों की मौत, 540 नए मामले, उच्च शिक्षा निदेशक भी पॉजिटिव

Tue, 17 Nov 2020 10:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Nov 2020 10:25 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus in Himachal: covid 19 cases and deaths latest update for november 17
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में 12 और कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। नेरचौक मेडिकल काॅलेज मंडी में बिलासपुर के देहरा निवासी 85 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। धर्मशाला अस्पताल भरमाट पालमपुर के 48 वर्षीय कोरोना संक्रमित व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।  इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) और डीडीयू अस्पताल में कोरोना संक्रमित चार मरीजों की मौत हो गई।  निरमंड कुल्लू के 23 वर्षीय युवक, रोहड़ू के 19 वर्षीय युवक, कोटगढ़ के 67 वर्षीय मरीज की मौत हो गई। इसके अलावा डीडीयू अस्पताल में भी कोटखाई के 67 वर्षीय बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। मौत की पुष्टि अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चौहान ने की है। कुल्लू में चार कोरोना संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ा। मृतकों में 48 वर्षीय व्यक्ति, 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, और 62 वर्षीय बुजुर्ग शामिल है। इसके अलावा कुल्लू में भाजपा के पूर्व विधायक चंद्रसेन ठाकुर का निधन हो गया है। ठाकुर कोरोना संक्रमित थे और घर पर आइसोलेट थे। मंगलवार शाम को उन्होंने दम तोड़ दिया। तीन दिन पहले ही उनके कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। करसोग अस्पताल में 84 वर्षीय कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। चंबा में 75 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


वहीं, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। निदेशक के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उधर, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर कोरोना निगेटिव होने के बाद शिमला स्थित अपने सरकारी आवास में आ गए हैं। कुछ दिन आराम करने के बाद शिक्षा मंत्री काम पर लौटेंगे। मंडी में डीएसपी सुंदरनगर भी पॉजिटिव आए हैं। उधर प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस के 540 नए मामले आए हैं। शिमला 176, मंडी 89, कुल्लू 70, कांगड़ा 58, चंबा 41, सोलन 26, ऊना 23, किन्नौर 21, हमीरपुर 19, बिलासपुर 14 और सिरमौर में दो नए मामले आए हैे।  इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमितों का कुल आंकड़ा 30740 पहुंच गया है। 6772 सक्रिय मामले हैं। 23484 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। 455 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। सचिवालय में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने कोरोना टेस्ट किए। दोपहर तक 47 कर्मचारियों के टेस्ट हुए। इनमें से तीन कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पा गए हैं। तीनों कर्मचारियों को होम आइसोलेट कर दिया है। इसकी संबंधित विभागों को जानकारी दे दी है।

विज्ञापन

कोरोना के कुशल प्रबंधन में हिमाचल अव्वल : जयराम

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि कोरोना जैसी विकट परिस्थिति में देश और प्रदेश के लोग प्रधानमंत्री के साथ खड़े हैं। इससे कोरोना संकट में देश बेहतर स्थिति में है। उन्होंने प्रदेश के लोगों का भी कोरोना संकट में सरकार का सहयोग करने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल को कोरोना के कुशल प्रबंधन के लिए देश भर में बेहतर आंका गया है और स्वयं प्रधानमंत्री ने प्रदेश की तारीफ की है। कांग्रेस ने कोरोनाकाल में केवल राजनीति की है। सीएम जसवां परागपुर हलके के कोटला बेहड़ में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने सेवा और समर्पण की भावना से कार्य किया है, जिससे प्रदेश के लोगों का विश्वास बढ़ा है और 2022 में भाजपा दोबारा सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि 27 दिसंबर को प्रदेश सरकार का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर छोटे स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश का कई बार दौरा कर चुके हैं और कोरोनाकाल में देश के पहले बड़े कार्यक्रम अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन में भी वह आए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विशेष लगाव से करोड़ों रुपये की सहायता प्रदेश को प्राप्त होने से विकास को गति मिली है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर प्रदेश से हैं, जोकि गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय की भूमि को स्वीकृति के मामले में अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं और देहरा के ग्रीन कवर का पैसा जमा करवा दिया गया है। हालांकि, यह मामला उनके कार्यकाल से पहले का है। बावजूद इसके अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं और देहरा सीयू का शीघ्र कार्य शुरू होगा। उन्होंने कोविड फंड में 32 लाख रुपये और 68 हजार मास्क देने के लिए क्षेत्र के लोगों की सराहना भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed