फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   coronavirus: four positive sent Tanda from ambulance, nine panchayats of Teesa sealed

हिमाचल: कोरोना वायरस के चार मामले सामने आने के बाद चंबा में 16 पंचायतें सील

Tue, 07 Apr 2020 11:39 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/चंबा Published by: Krishan Singh Updated Tue, 07 Apr 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
coronavirus: four positive sent Tanda from ambulance, nine panchayats of Teesa sealed
एंबुलेंस को सैनिटाइज करते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के चंबा जिले के उपमंडल चुराह में चार जमातियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीसा की नौ पंचायतों सहित सलूणी की सात पंचायतों में 24 घंटे तक सब्जी और खाद्य सामग्री सहित अन्य दुकानें, बैंक और व्यापारी गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। लोगों को जरूरत का सामान घर पर ही उपलब्ध करवाया जाएगा। प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए सभी कर्फ्यू पास भी तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिए हैं। मंगलवार की सुबह पुलिस विभाग ने जगह-जगह पर नाके लगाकर थल्ली सड़क और नेरा सड़क को बंद कर दिया गया। तीसा क्षेत्र के लोग भी प्रशासन और पुलिस विभाग के निर्देशों की पालना करते हुए घरों में ही रहे।

विज्ञापन


गौरतलब हो कि दिल्ली से लौटे चार जमातियों के कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने पर प्रशासन ने मंगलवार को यह कदम उठाए हैं। इस दौरान तीसा की नौ पंचायतें भंजराड़ू,  थल्ली, खुशनगरी, लेसूंई, जुगरा, खजुआ, गडफरी, तीसा-1 और तीसा-2 समेत सलूणी उपमंडल की सात पंचायतों को एहतियात के तौर पर सील कर दिया है। इसके साथ ही राशन और सब्जी की सप्लाई के लिए जिले के भीतर और बाहर के लिए वाहनों की दी गई अनुमतियां भी तत्काल प्रभाव से आगामी आदेशों तक स्थगित कर दी है। ये पंचायतें तब तक सील रहेंगी, जब तक प्रशासन की ओर से आगामी आदेश जारी नहीं किए जाएंगे। प्रशासन ने सील की गई पंचायतों में पुलिस का पहरा भी सख्त कर दिया गया है। इसके अलावा ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। 
विज्ञापन


जिलाधीश चंबा विवेक भाटिया ने बताया कि तीसा की नौ पंचायतों और सलूणी की सात पंचायतों को सील किया गया है। पुलिस बल क्षेत्र में तैनात है। लोगों को जारी किए कर्फ्यू पास निरस्त कर दिए गए हैं। उन्होंने  कहा कि अब लोगों को अपनी और अन्य की सुरक्षा के लिए घरों में ही सीमित रहना होगा। लोगों को जरूरत का सामान घर-द्वार मुहैया करवा दिया जाएगा। एसडीएम चुराह हेमचंद वर्मा ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों में रहें सभी लोग, डरने की नहीं जरूरत : विस उपाध्यक्ष
विस उपाध्यक्ष हंसराज ने सोमवार देर रात क्षेत्र के चार लोगों के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर सोशल मीडिया के जरिये स्थानीय बोली में क्षेत्र के लोगों को भयभीत न होने और घरों में रहने की अपील की। 

चंबा के कोराना पाजिटिव का नेरचौक में में भर्ती
 चंबा जिला के तीसा के चारों कोराना पॉजिटिव जमातियों को चंबा जोनल अस्पताल से नेरचौक मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए लाया गया है। लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवेंद्र शर्मा ने बताया कि तीसा से चार कोरोना के मरीज मेडिकल कॉलेज नेरचौक लाए गए हैं। अस्पताल की पूरी टीम तैयार है। चारों को आइसोलेशन में रखा गया है। 
 

चंबा में पॉजिटिव जमातियों के संपर्क में आए 35 लोग

coronavirus: four positive sent Tanda from ambulance, nine panchayats of Teesa sealed

उपमंडल चुराह में चार जमातियों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद क्षेत्र की कई पंचायतों को सील कर दिया गया है। इन जमातियों के संपर्क में परिवार के 34 लोगों के अलावा एक अन्य शख्स भी संपर्क में आया है। मंगलवार को इन सभी के सैंपल लिए जाने थे लेकिन मूसलाधार बारिश की वजह से सैंपल नहीं लिए जा सके। अब बुधवार सुबह इन सभी के सैंपल लिए जाएंगे। चार जमाती कोरोना पॉजिटिव आने के बाद लोगों में हड़कंप है तो प्रशासन अलर्ट हो गया है।

प्रशासन ने कोरोना की चेन तोड़ने के लिए जहां विभिन्न पंचायतों को सील कर दिया है, वहीं क्षेत्र के तहत बाहरी क्षेत्र से अनुमति प्रमाण पत्र प्राप्त गाड़ियों की आवाजाही को भी स्थगित कर दिया है। इन पंचायतों में जरूरत की चीजों को पहुंचाने के लिए स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों को जिम्मेवारी सौंपी गई है। सीएमओ चंबा डॉ. राजेश गुलेरी ने बताया कि बुधवार को मौसम खराब रहने के कारण चुराह में पॉजिटिव पाए गए जमातियों के संपर्क में आए लोगों के सैंपल नहीं लिए जा सके। उन्होंने कहा कि इस कार्य को बुधवार सुबह निपटाया जाएगा। इसके अलावा साहो क्षेत्र से लिए गए 27 सैंपलों की रिपोर्ट भी जल्द आ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed