{"_id":"60b7c0a08ebc3e01963b6748","slug":"corona-warriors-sulochana-devi-vaccinated-six-thousand-people-without-taking-leave","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकट के सिपाही: बिना छुट्टी लिए छह हजार लोगों को वैक्सीन लगा चुकी हैं सलोचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकट के सिपाही: बिना छुट्टी लिए छह हजार लोगों को वैक्सीन लगा चुकी हैं सलोचना
Thu, 03 Jun 2021 02:40 AM IST
Krishan Singh
सुशील शर्मा, अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
सुशील शर्मा, अमर उजाला, धर्मपुर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 03 Jun 2021 02:40 AM IST
सार
फीमेल हेल्थ वर्कर सलोचना देवी का कहना है कि मुसीबत का इस घड़ी में सबको साथ मिलकर चलना होगा। तभी इस महामारी से पार पाया जा सकता है।
विज्ञापन
फीमेल हेल्थ वर्कर सलोचना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर के रखेड़ा स्वास्थ्य उपकेंद्र में कार्यरत फीमेल हेल्थ वर्कर सलोचना देवी पिछले दो माह से टीकाकरण अभियान में सिविल अस्पताल धर्मपुर में डटी हैं। वह अब तक करीब छह हजार लोगों की वैक्सीनेशन कर चुकी हैं लेकिन एक दिन भी उन्होंने अवकाश नहीं लिया है। छुट्टी के दिन भी वह लोगों को टीका लगाने में डटी रहती हैं।
विज्ञापन
उनका कहना है कि मुसीबत का इस घड़ी में सबको साथ मिलकर चलना होगा। तभी इस महामारी से पार पाया जा सकता है। मुश्किल के समय में जो लोगों के लिए कर रही हैं, इससे उन्हें खुशी मिल रही है। चाहे 45 से ऊपर के लोगों के टीकाकरण की बात हो या फिर 18 से 44 वर्ग आयु के लोगों के टीकाकरण की बात हो, वह अपने फर्ज से पीछे नहीं हटेंगी। फीमेल हेल्थ वर्कर सलोचना के जज्बे को सब सलाम कर रहे हैं।
विज्ञापन