{"_id":"5f4a5eb88ebc3e175b34657b","slug":"corona-positive-shimla-news-sml343299563","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहड़ू में सेब व्यापारी समेत छह लोग कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहड़ू में सेब व्यापारी समेत छह लोग कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहड़ू। क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव के मामले बढ़ते जा रहे हैं। रोहड़ू में शुक्रवार रात को कोरोना के छह मामले सामने आए हैं। उपमंडल के अंतर्गत बराल गांव में चार तथा शील गांव में एक मजदूर कोरोना पॉजिटिव निकला है। वहीं हरिद्वार से रोहड़ू सेब खरीदने आया एक व्यापारी भी कोरोना संक्रमित निकला है। प्रशासन ने सभी को निर्धारित प्रोटोकाल के तहत डेडीकेटेड कोविड केयर सेंटर रोहड़ू शिफ्ट किया है।
बराल गांव में कोरोना पॉजिटिव आए मजदूरों में जम्मू-कश्मीर से 16 अगस्त को आए दो मजदूर बागवान द्वारा होम क्वारंटीन मे रखे गए थे। जबकि संस्थागत क्वारंटीन मे रखे दो मजदूर जो 22 अगस्त को उत्तर प्रदेश के लखनपुर से आए थे। शील गांव मे 25 अगस्त को पंजाब से आया एक मजदूर कोरोना पॉजिटिव आया है। रोहड़ू मे होटल सनराइज में क्वारंटीन एक सेब का व्यापारी कोरोना संक्रमित निकला है। व्यापारी 24 अगस्त को हरिद्वार से आया था।
एसडीएम रोहड़ू बीआर शर्मा ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव आए सभी लोगों को डेडीकेटेड कोविड केयर सेंटर रोहड़ू में शिफ्ट किया गया है। प्रशासन की ओर से हर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से मजदूर बाहरी संख्या में क्षेत्र में आ रहे हैं। ऐसे में बागवानों को स्वयं एहतियात रखने की आवश्यकता है। प्रशासन द्वारा जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।