{"_id":"5e8c83778ebc3e735433bafa","slug":"corona-impact-strict-on-private-hospitals-every-patient-of-pneumonia-must-be-given-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना का असर: निजी अस्पतालों पर सख्ती, निमोनिया के हर मरीज की देनी होगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना का असर: निजी अस्पतालों पर सख्ती, निमोनिया के हर मरीज की देनी होगी जानकारी
Wed, 08 Apr 2020 09:15 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 08 Apr 2020 09:15 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल सरकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते हिमाचल सरकार ने सभी निजी अस्पतालों और क्लीनिकों पर सख्ती कर दी है। दो लोगों की मौत हो जाने के बाद प्रदेश सरकार ने यह सख्ती की है। ये मरीज भी पहले निजी अस्पतालों में इलाज के लिए गए थे। प्रदेश सरकार के निर्देश के अनुसार इन अस्पतालों को निमोनिया के हर मरीज की जानकारी जिला निगरानी अधिकारी को देनी होगी। कोरोना प्रभावित क्षेत्रों से जो लोग आए हैं, उनकी भी जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन
संदिग्ध मरीजों के लिए भी अलग ओपीडी बनानी होगी। इसके अलावा क्लीनिकों में भीड़भाड़ न रखने के आदेश भी दिए गए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने आदेश जारी किए हैं कि कोरोना प्रभावित क्षेत्रों से आने वाले तमाम मरीजों की सूचना देनी होगी। अगर उनमें बुखार, कफ या सांस लेने में दिक्कत जैसी परेशानी हो या ऐसे लोगों में अगर इस महामारी से संबंधित कोई लक्षण भी हो तो उस स्थिति में भी ऐसे मरीजों को अधिसूचित किया जाए। इसके अलावा सभी लक्षण वाले स्वास्थ्य कर्मियों के परीक्षण की भी जरूरत है।
विज्ञापन