फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Corona: Himachal govt has given instructions to the health department to be ready till January 20

कोरोना: हिमाचल में तीसरी लहर का अलर्ट, 20 जनवरी तक सभी इंतजाम पूरा करने के निर्देश

Sat, 08 Jan 2022 11:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 08 Jan 2022 11:00 AM IST
सार

स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। करीब 20 हजार होम आइसोलेशन किट तैयार करने के लिए कहा गया है। उन्हाेंने उपायुक्तों, मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्यों, सीएमओ और वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षकों से इस मामले में बैठक की।

विज्ञापन
Corona: Himachal govt has given instructions to the health department to be ready till January 20
अमिताभ अवस्थी, स्वास्थ्य सचिव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 20 जनवरी तक कोरोना की तीसरी लहर का आना संभावित माना जा रहा है। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने स्वास्थ्य विभाग को तैयारियां रखने के निर्देश दिए हैं। उपायुक्तों को अस्पतालों का निरीक्षण कर बिस्तर बढ़ाने, ऑक्सीजन की व्यवस्था करने और क्वारंटीन होने वालों के लिए दवाइयों का इंतजाम करने के लिए कहा है।शुक्रवार को बिलासपुर दौरे से लौटते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्य सचिव राम सुभग सिंह और स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी से फीडबैक लिया। उन्होंने सैंपल बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने आने वाले समय में बंदिशें बढ़ाने के संकेत भी दिए हैं। शनिवार को भी मुख्यमंत्री उपायुक्तों के साथ वर्चुअल बैठक करेंगे। शुक्रवार को स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने भी उपायुक्तों, मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्यों, सीएमओ और वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षकों से बैठक की है।

विज्ञापन

पर्यटन स्थलों पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़ खतरे की घंटी

हिमाचल के पर्यटक स्थलों पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़ खतरे की घंटी है। शिमला, कुल्लू, मनाली, धर्मशाला में पर्यटक बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित जिलों के सीएमओ को सैंपल बढ़ाने के लिए कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed