{"_id":"5e70db8c8ebc3ea7e24e78a6","slug":"corona-40-foreign-students-kept-in-isolation-100-departed-asked-to-stay-in-their-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"आइसोलेशन में रखे 40 विदेशी विद्यार्थी, छुट्टी गए 100 को अपने देशों में रुकने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आइसोलेशन में रखे 40 विदेशी विद्यार्थी, छुट्टी गए 100 को अपने देशों में रुकने को कहा
Wed, 18 Mar 2020 11:12 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:12 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी धर्मशाला के नड्डी स्थित इंटरनेशनल सहज पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले 40 विदेशी छात्रों को विद्यालय परिसर में कोरोना वायरस के डर के से आइसोलेशन में रखा गया गया है। धर्मशाला के नड्डी स्थित इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाले ये छात्र एक हफ्ता पहले ही छुट्टियां काटकर यूरोपियन देशों से लौटे हैं।
विज्ञापन
जैसे ही जिला प्रशासन को भनक लगी कि कुछ विदेशी छात्र एक हफ्ता पहले ही छुट्टियां काटकर विदेश से लौटे हैं तो अधिकारी स्कूल पहुंच गए। स्कूल प्रबंधन को आदेश दिए गए कि एहतियातन तौर पर इन विदेशी छात्रों को स्कूल परिसर में ही अलग से रखा जाए। डीसी कांगड़ा राकेश कुमार प्रजापति ने कहा कि जिला प्रशासन ने सोमवार को स्कूल के अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि छात्र परिसर में आत्म अलगाव में रहें।
विज्ञापन
किसी भी छात्र में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण नहीं हैं। प्रजापति ने कहा कि 100 विदेशी छात्रों का एक और बैच छुट्टियां काटकर स्कूल में आने वाला था, जिसे स्थिति सामान्य होने तक अपने देशों में ही रहने के लिए कहा गया है। गौरतलब है कि इंटरनेशनल स्कूल में भारत के अलावा 38 देशों के छात्र 11वीं और 12वीं में पढ़ते हैं।
विज्ञापन
आवासीय स्कूल से युक्त यह स्कूल आईसीएसई से संबद्ध है, जिसे 1990 में शुरू किया गया था। कुछ भारतीय अभिभावकों ने डीसी कांगड़ा से शिकायत की कि स्कूल सरकार के निर्देश का उल्लंघन करते हुए कक्षाओं का संचालन कर रहा है। स्कूल के निदेशक रितेश मानेक ने आरोपों को नकार दिया। उन्होंने कहा कि कक्षाएं निलंबित कर दी हैं। नए पंजीकरण भी 13 अप्रैल तक रद्द कर दिए गए हैं।