फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Contractor fined 2.90 crore for stopping road work in chamba himachal

सड़कों का काम लटकाने पर ठेकेदार को 2.90 करोड़ का जुर्माना

Thu, 09 Sep 2021 11:24 AM IST
Krishan Singh प्रवीण कुमार, अमर उजाला, चंबा
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, चंबा Published by: Krishan Singh Updated Thu, 09 Sep 2021 11:24 AM IST
सार

विभाग की ओर से ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से चार सड़कों को बनाने का टेंडर आवंटित किया गया था लेकिन, ठेकेदार सड़कों के निर्माण कार्य में लेटलतीफी कर रहा था। कार्य को एग्रीमेंट के अनुसार समय पर पूर्ण करने के लिए विभाग ने कई बार ठेकेदार को नोटिस जारी किए लेकिन, ठेकेदार ने विभाग के नोटिस को दरकिनार करते हुए सड़कों के कार्यों में तेजी नहीं दिखाई। 

विज्ञापन
Contractor fined 2.90 crore for stopping road work in chamba himachal
लोक निर्माण विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में किसी सरकारी विभाग ने काम में लेटलतीफी करने वाले ठेकेदार को दो करोड़ नब्बे लाख का जुर्माना ठोंका है। साथ ही ठेकेदार को आवंटित किए गए चार टेंडरों को भी रद्द कर दिया गया है। यह कार्रवाई लोक निर्माण विभाग चंबा मंडल की ओर से की गई है। विभाग की ओर से ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से चार सड़कों को बनाने का टेंडर आवंटित किया गया था लेकिन, ठेकेदार सड़कों के निर्माण कार्य में लेटलतीफी कर रहा था।

विज्ञापन


कार्य को एग्रीमेंट के अनुसार समय पर पूर्ण करने के लिए विभाग ने कई बार ठेकेदार को नोटिस जारी किए लेकिन, ठेकेदार ने विभाग के नोटिस को दरकिनार करते हुए सड़कों के कार्यों में तेजी नहीं दिखाई। इसके चलते लोनिवि के अधिशासी अभियंता ने ठेकेदार को दो करोड़ नब्बे लाख की पेनल्टी लगाने के साथ ही टेंडर रद्द करने की रिपोर्ट बनाकर विभाग के मुख्य अभियंता को भेजी। मुख्य अभियंता ने विभागीय रिपोर्ट के आधार ठेकेदार की लापरवाही पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उसके टेंडरों को रद्द करने के आदेश दिए। साथ ही ठेकेदार को दो करोड़ नब्बे लाख का जुर्माना भी लगाने के आदेश दिए। 
विज्ञापन


लोनिवि की ओर से ठेकेदार को टेंडर रद्द करने और जुर्माने के बारे में सूचित किया जा चुका है। अब विभाग ठेकेदार को आवंटित किए गए सड़कों के कार्यों को पूर्ण करवाने के लिए नए सिरे से टेंडर करवाएगा। लोनिवि की इस कार्रवाई से जिले के अन्य ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है क्योंकि जिला चंबा के विभिन्न मंडलों में ठेकेदार लेटलतीफी से सड़कों सहित अन्य विकासात्मक कार्य करवा रहे हैं। ऐसे में ठेकेदार के ऊपर इस तरह विभाग की ओर से कड़ी कार्रवाई होने पर अन्य ठेकेदारों में डर का माहौल है। वहीं, आम लोग लोनिवि चंबा मंडल की ओर से की गई कार्रवाई की तारीफ भी कर रहे हैं। क्योंकि संबंधित इलाकों के लोग बार-बार ठेकेदार की लेटलतीफी को लेकर अधिशासी अभियंता से शिकायत कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सड़कों के कार्य को लेकर विभाग ने की कार्रवाई
ठेकेदार की ओर से रजेरा-बैली, साच-फतेहपुर, सनोथा और घार के लिए सड़कों का निर्माण कार्य करवाया जा रहा था। लेकिन, ठेकेदार टेंडर एग्रीमेंट के अनुसार सड़कों का निर्माण कार्य समय पर पूर्ण नहीं कर रहा था। कछुआ गति से सड़कों का कार्य करवाया जा रहा था, जिसको लेकर विभाग ने कार्रवाई को अंजाम दिया। लोनिवि के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि चार सड़कों के निर्माण में लेटलतीफी और टेंडर एग्रीमेंट की अवहेलना करने पर ठेकेदार को दो करोड़ नब्बे लाख का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही ठेकेदार के टेंडर को भी रद्द किया गया है। यह कार्रवाई विभाग के मुख्य अभियंता के आदेशानुसार अमल में लाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed