फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Constable Recruitment Paper Leak Case: Accused Revealed, solver gave exam in his place in 2019, now became a broker

कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामला: आरोपी का खुलासा, 2019 में अपनी जगह बैठाया था सॉल्वर, इस बार बना दलाल

Tue, 17 May 2022 11:42 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 May 2022 11:42 AM IST
सार

पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में शाहपुर के 39 मील से पकड़ा गया आरोपी वर्ष 2019 में हुए पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े में पुलिस के निशाने पर था। वर्ष 2019 के दौरान आरोपी अभिषेक ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा देने के लिए अपने स्थान पर एक सॉल्वर को बैठाया था। इसके चलते उसे पुलिस ने पकड़ा था। 

विज्ञापन
Constable Recruitment Paper Leak Case: Accused Revealed, solver gave exam in his place in 2019, now became a broker
पेपर लीक मामला(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में शाहपुर के 39 मील से पकड़ा गया आरोपी वर्ष 2019 में भी पुलिस भर्ती फर्जीवाड़े में गिरफ्तार हुआ था। उस दौरान आरोपी अभिषेक ने लिखित परीक्षा देने के लिए अपने स्थान पर एक सॉल्वर को बैठाया था। अब उसे वर्ष 2022 में हुए पुलिस कांस्टेबल भर्ती पेपर लीक मामले में फिर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अभिषेक ने पुलिस के समक्ष कई खुलासे किए हैं। सूत्रों के अनुसार एसआईटी की ओर से पकड़ा गया शाहपुर का अभिषेक वर्ष 2019 में हुए भर्ती फर्जीवाड़े में भी आरोपी था।

विज्ञापन


अभिषेक ने अपने स्थान पर एक सॉल्वर को लिखित परीक्षा में बैठाया था। इसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। मामला न्यायालय में चला था। बताया जा रहा है कि इस दौरान अभिषेक की जान-पहचान हरियाणा समेत अन्य दलालों से हुई थी। फोन नंबरों को भी साझा किया गया था। वर्ष 2022 में हुई पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए दलाल अभिषेक के भी संपर्क में थे। अभिषेक ने भी जवाली के कुछ अभ्यर्थियों से पेपर के लिए संपर्क किया था, जिन्हें बाद में जांच पड़ताल कर रही पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया था। उनकी पूछताछ और फोन कॉल डिटेल के बाद एसआईटी ने अभिषेक को भी गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed