फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Constable Recruitment Himachal: Number of applications reached to two lakhs, 31st October last date

कांस्टेबल भर्ती हिमाचल: पौने दो लाख तक पहुंचा आवेदनों का आंकड़ा, आठ नवंबर से शारीरिक दक्षता परीक्षा

Sat, 30 Oct 2021 11:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 30 Oct 2021 11:07 PM IST
सार

शनिवार को कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख से एक दिन पहले आवेदनों की संख्या पौने दो लाख पहुंच गई। उम्मीद जताई जा रही है कि आवेदन के अंतिम दिन 31 अक्तूबर को यह आंकड़ा दो लाख पार कर जाएगा।

विज्ञापन
Constable Recruitment Himachal: Number of applications reached to two lakhs, 31st October last date
हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश पुलिस में कांस्टेबलों के 13 सौ से ज्यादा पदों के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया दूसरे चरण में पहुंच गई है। शनिवार को भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख से एक दिन पहले आवेदनों की संख्या पौने दो लाख पहुंच गई। उम्मीद जताई जा रही है कि आवेदन के अंतिम दिन 31 अक्तूबर को यह आंकड़ा दो लाख पार कर जाएगा। एडीजी प्रशिक्षण अशोक तिवारी ने शारीरिक दक्षता और शारीरिक मानक परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। बर्फबारी और मौसम की दुश्वारियों को देखते हुए मुख्यालय ने लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा में पहले शारीरिक परीक्षा कराने का फैसला लिया है। शेड्यूल के अनुसार सेंट्रल रेंज मंडी के लाहौल-स्पीति जिले की परीक्षाएं 8 से 9 नवंबर के बीच पुलिस ग्राउंड बाशिंग कुल्लू में होंगी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हिमाचल: सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेजों में इस दिन से दीपावली की छुट्टियां, निर्देश जारी
विज्ञापन


कुल्लू जिले की परीक्षा 10 से 20 नवंबर के बीच बाशिंग पुलिस लाइन कुल्लू, मंडी की परीक्षा 22 नवंबर से 14 दिसंबर के बीच 3 आईआरबीएन पंडोह के ग्राउंड, बिलासपुर जिले की परीक्षा 17 से 27 दिसंबर के बीच लुहणू मैदान और हमीरपुर जिले की परीक्षा 3 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच पुलिस ग्राउंड हमीरपुर में होगी। उत्तर रेंज धर्मशाला के चंबा जिले की परीक्षा 9 से 19 नवंबर के बीच पुलिस मैदान चंबा, कांगड़ा जिले की परीक्षा 24 नवंबर से 26 दिसंबर के बीच पुलिस मैदान धर्मशाला और ऊना जिले की 3 से 12 जनवरी के बीच पुलिस मैदान झलेड़ा में होगी। दक्षिण रेंज शिमला के किन्नौर जिले की परीक्षा 9 से 11 नवंबर के बीच पुलिस मैदान रिकांगपिओ, शिमला के भराड़ी पुलिस मैदान में 17 से 28 नवंबर के बीच शिमला जिला, सोलन जिले की 5 से 15 दिसंबर के बीच पुलिस मैदान सोलन और सिरमौर जिले की परीक्षा 20 से 30 दिसंबर के बीच चंबा ग्राउंड निकट पुलिस लाइन नाहन में होगी। परीक्षाओं के लिए पुलिस ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed