Kangra News: धर्मशाला में सुक्खू और सुधीर समर्थकों में हाथापाई, पुतला फूंकने पर बढ़ा विवाद
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा की सदस्यता रद्द करने के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू के समर्थक उनका पुतला फूंकने कचहरी चौक में एकत्र हुए। भनक लगने पर सुधीर के समर्थक उन्हें रोकने के लिए चौक पर एकत्रित हो गए।
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के कचहरी चौक धर्मशाला में गुरुवार को सुक्खू और सुधीर समर्थकों के बीच हाथापाई हुई। राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा की सदस्यता रद्द करने के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू के समर्थक उनका पुतला फूंकने कचहरी चौक में एकत्र हुए। भनक लगने पर सुधीर के समर्थक उन्हें रोकने के लिए चौक पर एकत्रित हो गए।
सुक्खू समर्थकों ने कहा कि दोगले नेता और दल बदलू नहीं चलेंगे तो दूसरी तरफ सुधीर समर्थक अपने नेता के समर्थन में नारे लगाते रहे। माहौल तनावपूर्ण हो गया। एसएचओ सुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
जिस कार के भीतर विधायक के पुतले को रखा था, सुधीर समर्थकों और पुलिस ने उसे घेर लिया। पुलिस गाड़ी कब्जे में लेने के प्रयास में थी, इस बीच ड्राइवर गाड़ी लेकर भाग गया। सुधीर समर्थक और पुलिस कर्मी दूर तक पीछा करते रहे, लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी। फिर दोनों गुटों की ओर से नारेबाजी शुरू हो गई। करीब 40 मिनट की नारेबाजी के दौरान कुछ समर्थकों ने एक दूसरे के साथ हाथापाई की। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया। इसी बीच गत्ते के पुतले को किसी ने आग लगा दी, लेकिन पुलिस ने पैरों से कुचल कर आग बुझा दी।
सदस्यता रद्द करने का फैसला सही
कांगड़ा-चंबा युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव एवं धर्मशाला से पूर्व प्रत्याशी रहे विजय इंद्र करण ने कहा कि बागी विधायकों की सदस्यता रद्द करने का फैसला सही है। दल बदलू किसी भी सूरत में कांग्रेस में मंजूर नहीं हैं।
पार्टी ने की एकतरफा कार्रवाई
धर्मशाला युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सुनीश माटा ने कहा कि वह सुधीर शर्मा के साथ हैं। पार्टी ने एकतरफा कार्रवाई की है, जिसकी वह आलोचना करते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.