{"_id":"6290c1a91ac7512e6e5c83d6","slug":"congress-seva-dal-pradesh-adhyaksh-anurag-sharma-statement-on-smriti-irani","type":"story","status":"publish","title_hn":"Congress Seva Dal: अनुराग शर्मा बोले- महंगाई के मुद्दे पर अब क्यों चुप हैं स्मृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Congress Seva Dal: अनुराग शर्मा बोले- महंगाई के मुद्दे पर अब क्यों चुप हैं स्मृति
Fri, 27 May 2022 05:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 27 May 2022 05:49 PM IST
सार
कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि 700 रुपये में किसानों को मिलने वाली खाद का दाम 1,700 रुपये पहुंच चुका है। इतनी रकम चुकाने के बाद भी किसानों को घटिया किस्म की खाद मिल रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस सेवादल की बैठक।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने कहा कि स्मृति ईरानी वर्ष 2014 से पहले महंगाई के मुद्दे को लेकर कभी सिलिंडर उठाकर तो कभी प्रधानमंत्री को चूड़ियां भेजकर प्रदर्शन करतीं नजर आती थी। वर्तमान में महंगाई के मुद्दे पर उनका मुंह बंद है। चूड़ियां भेजने वाली केंद्रीय मंत्री के पास शुक्रवार को राजनीति के टिप्स लेने हमारे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कांगड़ा के चंबी में हुए त्रिदेव सम्मेलन में गए हुए हैं, लेकिन डबल इंजन की सरकार में महंगाई ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है।
विज्ञापन
700 रुपये में किसानों को मिलने वाली खाद का दाम 1,700 रुपये पहुंच चुका है। इतनी रकम चुकाने के बाद भी किसानों को घटिया किस्म की खाद मिल रही है। स्वास्थ्य विभाग में सामने आए घोटाले की वजह से भाजपा के स्वास्थ्य मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष अपनी कुर्सी खो चुके हैं। स्वास्थ्य संस्थानों में स्टाफ की कमी के कारण लोगों को स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल रहा। राशन डिपुओं में घटिया किस्म का राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रत्येक जनमंच में छह से सात लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं और पिछले साढ़े चार साल में जनमंच के नाम पर करोड़ों रुपये की धांधली हो चुकी है। भाजपा राज में अब पुलिस भर्ती का पेपर लीक हो गया। कांग्रेस सेवादल 19 जून को शिमला से जागो हिमाचल भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ कर रहा है। इस मौके पर हमीरपुर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष मदन लाल कौंडल, उपाध्यक्ष सुरेंद्र भारद्वाज और महिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष संगीता शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन