फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Congress put in all its efforts for the assembly byelections, ministers and MLAs entered the field

HP Assembly byelection: विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने झोंकी ताकत, फील्ड में उतरे मंत्री-विधायक

Fri, 05 Jul 2024 10:15 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Jul 2024 10:15 AM IST
सार

 प्रदेश के देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर में हो रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। सरकार और संगठन के सभी नेता फील्ड में उतर गए हैं।

विज्ञापन
Congress put in all its efforts for the assembly byelections, ministers and MLAs entered the field
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के देहरा, नालागढ़ और हमीरपुर में हो रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। सरकार और संगठन के सभी नेता फील्ड में उतर गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित सभी मंत्रियों ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मोर्चा संभाल लिया है। आठ जुलाई तक इन तीनों चुनावी हलकों में अब डोर टू डोर और नुक्कड़ सभाओं का आयोजन होगा। देहरा से मुख्यमंत्री सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर, हमीरपुर से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और नालागढ़ से हरदीप सिंह बावा कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। देहरा सीट से मुख्यमंत्री सुक्खू की प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है। पुनर्सीमांकन के बाद वर्ष 2012 से अस्तित्व में आए देहरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस को बीते तीन चुनावों से जीत नसीब नहीं हुई है।

विज्ञापन


हाईकमान ने इस बार मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश को चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी के तीन सर्वेक्षणों में कमलेश अव्वल रही हैं। इस सीट को जीतने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत लगाई है। मुख्यमंत्री लगातार यहां पर प्रचार कर रहे हैं। इनके अलावा कृषि मंत्री चंद्र कुमार, पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह बाली, आयुष मंत्री यादवेंद्र गोमा सहित जिला कांगड़ा, चंबा के विधायक भी देहरा में डाले हुए हैं। हमीरपुर और नालागढ़ में भी कैबिनेट मंत्री, मुख्य संसदीय सचिव, विधायक और पार्टी पदाधिकारी चुनाव प्रचार में डटे हुए हैं। बीते दिनों पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल भी प्रचार करने आए थे। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष तीनों क्षेत्रों के तूफानी दौरे कर रहे हैं। अब मतदान की तारीख नजदीक आते ही सरकार और संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने पंचायत और बूथ स्तर पर प्रचार तेज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed