फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   congress prabhari sanjay dutt press conference in reckong peo kinnaur himachal pradesh

कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त बोले- तानाशाह के रूप में कार्य कर रही मोदी सरकार

Sun, 27 Jun 2021 07:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ (किन्नौर)/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, रिकांगपिओ (किन्नौर)/शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 27 Jun 2021 07:51 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। भाजपा सरकार में केवल मंत्री और विधायकों का ही विकास हो रहा है।

विज्ञापन
congress prabhari sanjay dutt press conference  in reckong peo kinnaur himachal pradesh
प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि मोदी सरकार काला धन लाने की बात कर रही है, वहीं स्विस बैंक में भारतीयों का 30 प्रतिशत से अधिक पैसा बढ़ा है। देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। किसानों को लगातार अनदेखा किया जा रहा है। मोदी सरकार एक तानाशाह की भूमिका निभा रही है। कोविड काल में लाखों लोग बेरोजगार हो गए हैं, जबकि केंद्र सरकार हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कहती है। केंद्र में सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह ही शासन चला रहे हैं।

विज्ञापन


विकास अपने निकटतम दोस्तों का ही हो रहा है। सह प्रभारी संजय दत्त ने रविवार को रिकांगपिओ में मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार ने संसद में जोर जबरदस्ती से नए कृषि कानून पास किए हैं। किसान आज तक सड़क पर बैठे हैं। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। भाजपा सरकार में केवल मंत्री और विधायकों का ही विकास हो रहा है। यह सरकार जुमलों की सरकार है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में वीरभद्र सिंह की सरकार के दौरान किन्नौर जिले में विकास हुआ है।भाजपा के सत्तासीन होते ही विकास कार्यों को ग्रहण लग गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में मंत्री और अधिकारी उनके नियंत्रण में नहीं हैं। कुछ मंत्री तो मुख्यमंत्री से भी सुपर मुख्यमंत्री बन बैठे हैं। सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है और उसे जगाने का काम कांग्रेस जन आक्रोश आंदोलन से कर रही है। रविवार को किन्नौर पहुंचने पर जिले के कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे। किन्नौर के प्रवेशद्वार चोरा में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दत्त ने पदाधिकारियों को फील्ड में उतरने के दिए निर्देश
हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने रविवार को जनजातीय क्षेत्र किन्नौर का पहला दौरा किया। इस दौरान उन्होेंने पार्टी के जिला और ब्लॉक अध्यक्षों से अलग मुलाकात की जबकि अन्य कार्यकर्ताओं से तीन-चार लोगों के समूह में उनके विचार जाने। इससे पहले रामपुर ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों और नेताओं की बैठक कर उपचुनाव को लेकर भावी रणनीति बनाई। दत्त ने किन्नौर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों को उपचुनाव के  लिए अभी से फील्ड में उतरने के निर्देश दिए हैं। दत्त 1 जुलाई तक प्रदेश में ही रहेंगे। 

राठौर 28 जून को मंडी, 29 नूरपुर और 30 को फतेहपुर के दौरे पर रहेंगे
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर 28 जून को मंडी, 29 को नूरपुर और 30 को फतेहपुर के दौरे पर रहेंगे। वह मंडी संसदीय उप चुनाव और फतेहपुर विधानसभा उप चुनाव को लेकर स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के विचार सुनेंगे। कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष 28 जून को दोपहर 12 बजे से मंडी में जिला स्तरीय आक्रोश रैली में भाग लेंगे। इसके बाद जिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगे।


रात्रि विश्राम मंडी रहेगा। 29 जून शाम 4 बजे से 8 बजे तक राठौर कांगड़ा जिले के नूरपुर में कांगड़ा के सभी अग्रणी संगठनों के प्रमुखों और जिला कार्यकारिणी सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इस दिन रात्रि विश्राम नूरपुर में होगा। 30 जून को कांग्रेस अध्यक्ष सुबह 9.30 बजे फतेहपुर में कांगड़ा जिलाध्यक्ष, ब्लॉक प्रधान के साथ बैठक करेंगे। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से उप चुनाव के लिए उनके विचार सुनने के बाद जिला स्तरीय भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली में भाग लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed